Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HSSC CET Exam 2023: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा आज से, इन Misconduct पर होंगे प्रतिबंधित, पढ़ें जरूरी निर्देश

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 07:35 AM (IST)

    HSSC CET Group D Exam 2023 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पहले चरण में समान पात्रता परीक्षा का आयोजन इस शनिवार 21 अक्टूबर और रविवार 22 अक्टूबर को कि ...और पढ़ें

    HSSC CET Group D Exam 2023: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा में सम्मिलित होने से पहले जानें क्या-क्या हैं Misconduct।
    HSSC CET Group D Exam 2023: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा में सम्मिलित होने से पहले जानें क्या-क्या हैं Misconduct।

    HighLights

    1. परीक्षा का आयोजन इस शनिवार, 21 अक्टूबर और रविवार, 22 अक्टूबर को
    2. दो-दो पालियों में आयोजित जानी है, जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे शुरू होंगी
    3. उम्मीदवार अपने साथ वैलिड फोटो आइडी-प्रूफ (जैसे आधार कार्ड) ले जाना न भूलें
    4. रीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे
    5. परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी व हिंदी होगा

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HSSC CET 2023: हरियाणा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी के पदों 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पहले चरण में समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 का आयोजन इस शनिवार, 21 अक्टूबर और रविवार, 22 अक्टूबर को किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को एचएसएससी सीईटी एडमिट कार्ड 2023 जारी किए जा चुके हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव लिंक से अपना हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

    हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा निर्धारित एग्जाम स्कीम के अनुसार दोनों ही दिन दो-दो पालियों में आयोजित जानी है, जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे शुरू होंगी। रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी व अन्य निर्देश उम्मीदवार एडमिट कार्ड में देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने साथ वैलिड फोटो आइडी-प्रूफ (जैसे आधार कार्ड) ले जाना न भूलें। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे और उम्मीदवारों को ओएमआर शीट पर उत्तर मार्क करने होंगे। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी व हिंदी होगा।

    यह भी पढ़ें - Haryana Group D Exam: महिला अभ्यर्थियों के साथ एक सदस्य को भी मिलेगी मुफ्त बस यात्रा, बनाए गए हेल्प डेस्क

    HSSC CET 2023: इन Misconduct से हो सकते हैं प्रतिबंधित

    हरियाणा एसएससी ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए जा रहे सीईटी 2023 को लेकर उम्मीदवारों के लिए मिसकंडक्ट से सम्बन्धित नियम जारी किए हैं। इन नियमों और निर्देशों का उल्लंघन करने पर आयोग द्वारा भविष्य में आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया जा सकता है। कुछ मुख्य मिसकंडक्ट और उनके लिए प्रतिबंध की अवधि निम्नलिखित है:-

    • परीक्षा सामग्री (पेपर, OMR शीट, रफ शीट, आदि) बाहर ले जाने या किसी अन्य को देने पर - 2 वर्ष
    • परीक्षा के दौरान केंद्र बिना बताए छोड़ने पर - 2 वर्ष
    • परीक्षकों/कर्मचारियों से दुर्व्यवहार या धमकी पर - 3 वर्ष
    • परीक्षा या अन्य उम्मीदवारों के लिए रूकावट पैदा करना - 3 वर्ष
    • परीक्षा को लेकर भ्रांतियां फैलाना या गलत दस्तावेज दिखाने पर - 3 वर्ष
    • गलत तरीके से मदद लेना या अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रभावित करना - 3 वर्ष
    • फर्जी एडमिट कार्ड या पहचान पत्र से परीक्षा देना - 5 वर्ष
    • किसी पर्ची या दूसरे उम्मीदवार से नकल करने पर - 5 वर्ष
    • हथियार आदि से परीक्षा या किसी कर्मचारी को धमकाने पर - 5 वर्ष
    • प्रतिबंधित वस्तुओ (हथियार, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैमरा, आदि) पाए जाने पर - 5 वर्ष
    • पेपर का स्क्रीनशॉट लेने या वीडियो बनाने पर या हैक करने के प्रयत्न पर - 5 वर्ष

    यह भी पढ़ें - Haryana Group D Admit Card 2023: हरियाणा CET एडमिट कार्ड जारी, ये है डाउनलोड लिंक, रोडवेज बसों में फ्री यात्रा

    खबरें और भी