'दिल्ली तक दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन', जींद में उद्घाटन के बाद रेल मंत्री बोले- इस रूट पर तेजी से चल रही टेस्टिंग
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जींद में बताया कि भारत हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है। जींद-सोनीपत के बीच चल रही यह ट्रेन ज ...और पढ़ें
-1784306299793_m.webp)
हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पर क्या बोले रेल मंत्री?
HighLights
भारत अब हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक वाले चुनिंदा देशों में।
जींद-सोनीपत के बीच चल रही, जल्द दिल्ली तक।
हरियाणा में रेलवे विकास पर ₹18,000 करोड़ खर्च।
जागरण संवाददाता, जींद। आज भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया, जहां हाइड्रोजन ट्रेन की पूरी टेक्नोलाजी उपलब्ध है। फिलहाल जींद से सोनीपत के बीच ट्रेन चली है। सोनीपत से दिल्ली तक भी इसकी टेस्टिंग चल रही है। जल्द ही सोनीपत से दिल्ली तक हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी। यह बात शुक्रवार को जींद में रैली को संबोधित करते हुए रेलमंत्री अश्विन वैष्णव ने कही।
उन्होंने कहा कि एक ऐसी टेक्नोलाजी की उपलब्धि आज भारत ने हासिल की है, जो चुनिंदा देशों में है। यह सब भारत के मजबूत नेतृत्व के संकल्प से संभव हो पाया। आज यह उस मजबूत नेतृत्व के संकल्प का दिन है। हाइड्रोजन की टेक्नोलाजी को यदि साधारण भाषा में समझें, तो पानी से हाइड्रोजन बनाई जाती है। इससे बिजली बनती है और उससे ट्रेन चलती है। कोई धुआं नहीं, कोई आवाज नहीं।
एकदम साफ एवं स्वच्छ वातावरण। इसके लिए भारत के मजबूत नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व इंजीनियर की टीम को बधाई देता हूं। उन्होंने जहां-जहां ट्रेन रुकेगी, उन सभी स्टेशनों के नाम भी बताए। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे का यह एक तरह से मोड्रनाइजेशन है।
पिछले 12 वर्षों यह प्रधानमंत्री के एक के बाद एक वंदे भारत, अमृत भारत, नए स्टेशन बनाना, नई पटरियां बनाना सभी संकल्प का ही हिस्सा है। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब हरियाणा में रेलवे के लिए मात्र 315 करोड़ रुपये देते थे, आज प्रधानमंत्री उस 315 करोड़ से 11 गुना ज्यादा साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये देते हैं।
खबरें और भी
आज हरियाणा में 18 हजार करोड़ रुपये से रेलवे के विकास का काम चल रहा है। 34 स्टेशनों का नवनिर्माण का कार्य चल रहा है। पांच स्टेशनों होडल, जींद, नरवाना, कालका व मंडी डबवाली का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा हरियाणा में 16 वंदे भारत व आठ अमृत भारत ट्रेन चल रही हैं।
पूरे हरियाणा को शत-प्रतिशत विद्युतीकरण कर दिया गया है। इसके अलावा रेलवे के अनेक कार्य हरियाणा में चल रहे हैं।