जींद में बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
जींद-कैथल मार्ग पर नगूरां के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि अमित घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत प ...और पढ़ें
-1784549345572_m.webp)
बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत। फाइल फोटो
HighLights
जींद में बाइक-ट्रैक्टर टक्कर से एक युवक की मौत।
नगूरां के पास हुई दुर्घटना में जितेंद्र ने गंवाई जान।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक जसबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, अलेवा (जींद)। जींद- कैथल मार्ग पर नगूरां में सरस्वती पब्लिक स्कूल के समीप रविवार देर शाम एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वजनों द्वारा नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया।
यहां चिकित्सकों ने नगूरां निवासी 32 वर्षीय युवक जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि अमित का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर ट्रैक्टर चालक जसबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दिए बयान में नगूरां निवासी शिवकुमार ने बताया कि रविवार देर शाम लगभग 8 बजे उसका भतीजा जितेंद्र उर्फ जीपा गांव के ही अमित उर्फ मीतू के साथ बाइक पर जींद-कैथल मार्ग से होते हुए खेत से कार्य करने के बाद घर आ रहाथा।
गांव के सरस्वती पब्लिक स्कूल के समीप सबमर्सिबल मोटर निकालने की मशीन के साथ जुड़े ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए एकदम कट मार दिया। इसमें पीछे से बाइक पर आ रहे उसके भतीजे का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद उसका भतीजा जितेंद्र व अमित सड़क पर गिर गए।
खबरें और भी
दोनों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिवकुमार की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक गांव नगूरां निवासी जसबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।