Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जींद अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड; पुलिस ने खाली करवाया परिसर

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 03:16 PM (IST)

    जींद अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद परिसर को खाली कराकर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    जींद अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी (File Photo)

    जींद अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी (File Photo)


    HighLights

    1. जींद अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली

    2. डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू की

    3. अदालत परिसर खाली कराया गया, पुलिस जांच में जुटी

    जागरण संवाददाता जींद। शुक्रवार को अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद डाग स्कवायड और बम डिस्पोजल दस्ते की टीम को बुलाया गया। टीम ने कोर्ट परिसर में जांच शुरू कर दी है।

    इसके साथ ही पूरे अदालत परिसर को खाली करवा दिया गया है। गेट पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अदालत में एक मेल पर यह धमकी मिली है। इसमें अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद एसपी कुलदीप सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर पूरी टीम के साथ जांच अभियान चलाया।

    वहीं,  फतेहाबाद के न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सेशन कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया। एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को दोपहर एक बजे तक खाली करा दिया गया तथा मुख्य प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।