जींद में सड़क पार कर रही महिला को कार ने रौंदा, हादसे में दर्दनाक मौत
जींद के गांव लौन में कूड़ा डालकर सड़क पार कर रही 48 वर्षीय महिला सावित्री को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की न ...और पढ़ें
-1784635216171_m.webp)
हादसे में महिला की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
गांव लौन में सड़क पार करते महिला को कार ने टक्कर मारी।
48 वर्षीय सावित्री की हादसे में गंभीर चोटों से मौत हो गई।
पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, जींद। गांव लौन में कूड़ा डालकर सड़क पार कर घर लौट रही महिला को एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव लौन निवासी 48 वर्षीय सावित्री सोमवार दोपहर बाद चार बजे गांव के बाहर कूड़ा डालने गई थी। जब वह कूड़ा डालकर वापस घर लौटने के लिए सड़क पार कर रही थी, उसी दौरान नरवाना की तरफ से आ रही तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इसमें सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल सावित्री को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
मृतका के पति महाबीर ने बताया कि उसका बेटा गांव के बस अड्डे पर मोबाइल की दुकान चलाता है। सफाई के बाद उसकी पत्नी सड़क पार कूड़ा डालकर वापस लौट रही थी।
उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत टोहाना की तरफ फरार हो गया। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतका के पति की शिकायत पर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।