'हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाले चुनिंदा देशों में शामिल होगा भारत', उद्घाटन से एक दिन पहले PM मोदी ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन से पहले ट्वीट किया, बताया कि यह ट्रेन जींद-सोनीपत को जोड़ेगी और भारत को चुनिंदा द ...और पढ़ें
-1784222994613_m.webp)
हाइड्रोजन ट्रेन उद्घाटन से पहले PM मोदी का पोस्ट। फाइल फोटो
HighLights
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से चलेगी।
यह ट्रेन जींद-सोनीपत को जोड़ेगी, स्वच्छ तकनीक को बढ़ावा।
सड़क, रेलवे परियोजनाएं, मेडिकल कॉलेज, सिख म्यूजियम भी समर्पित।
जागरण संवाददाता, जींद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन और अपने जींद दौरे से एक दिन पहले वीरवार को ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है, जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जो जींद और सोनीपत को जोड़ेगी।
भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जिनके पास ऐसी ट्रेन हैं। इससे रेलवे सेक्टर में क्लीन टेक्नोलाजी अपनाने की दिशा में भारत को काफी मदद मिलेगी। शुक्रवार को जींद में अन्य कामों का भी उद्घाटन किया जाएगा।
इनमें सड़क और रेलवे प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनसे दिल्ली-अमृतसर, अंबाला-काला अंब, जींद-गोहाना और अन्य जगहों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। भिवानी और नारनौल में मेडिकल कालेज भी देश को समर्पित किए जाएंगे। कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम की आधारशिला रखी जाएगी।
यह म्युजियम सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास, सम्मानित सिख गुरुओं की महान शिक्षाओं और देश के लिए सिख समुदाय के योगदान को दिखाएगा।