विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jind: 50 से अधिक छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला प्राचार्य गिरफ्तार, पुलिस बोली- आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य

By Dharmbir SharmaEdited By: Deepak Saxena
Published: Sat, 04 Nov 2023 09:00 PM (IST)

जींद के उचाना स्थित सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर 50 से अधिक छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के मामले ...और पढ़ें

50 से अधिक छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला प्राचार्य गिरफ्तार।
50 से अधिक छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला प्राचार्य गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, जींद। शहर के उचाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपित प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 26 नवबंर को प्राचार्य की बेटी की शादी है, ऐसे में उस पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ रहा है।

गिरफ्तारी के बाद अब महिला आयोग टीम ने जींद का दौरा स्थगित कर दिया है। इसके लिए दोबारा समय निर्धारित किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने कहा कि प्राचार्य के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिनके आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि छात्राओं ने तीन महीने पहले महिला आयोग को पत्र भेज कर प्राचार्य पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। इस पर आयोग ने शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में छात्राओं ने दोबारा पत्र लिखा, जिसके बाद मामला सामने आया है। एक सप्ताह पहले इस मामले में शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की और इसके बाद आरोपित प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया। एफआईआर दर्ज होने के पांच दिन बाद गिरफ्तारी हो सकी है।

एक छात्रा के आरोप बेहद गंभीर

हालांकि, अब तक पुलिस और शिक्षा विभाग द्वारा की गई जांच में 50 से अधिक छात्राओं द्वारा अश्लील हरकत करने की बात मानी जा चुकी है, लेकिन एक छात्रा के आरोप काफी गंभीर है। छात्रा द्वारा पुलिस को ऐसे बयान दिए जाने के बाद मेडिकल परीक्षण कभी बात चली, लेकिन छात्रा के स्वजनों ने इससे मना कर दिया। ऐसे में छात्रा का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें: अंबाला कोर्ट परिसर में चली गोली, दहशत में आए वकील; गेट पर सिक्योरिटी में तैनात SPO की बंदूक से हुई फायरिंग

राज्य महिला आयोग महिला की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा कि आयोग की सख्ती के बाद आरोपित प्राचार्य की गिरफ्तारी हुई है। पहले 14 नवंबर को जींद आने का कार्यक्रम था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। इसके अलग बाद में तारीख तय की जाएगी। बेटियों को न्याय दिलवाने के लिए महिला आयोग हर जरूरी कदम उठा रहा है। बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। महिला आयोग उनके साथ है।

पुलिस के पास पुख्ता साक्ष्य

डीएसपी नरवाना के एसआईटी प्रभारी अमित भाटिया ने कहा कि मामले में पुलिस ने शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट भी देखी है। इसके बाद पुलिस ने स्वयं भी पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस से पास प्राचर्य के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। अब रविवार को अदालत में पेश कर इसके आधार पर ही रिमांड की मांग की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Jind News: दोस्त की विधवा को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, देह व्यापार के लिए दो बार बेचा; चार के खिलाफ मामला दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।