17 जुलाई से रफ्तार भरेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, सभी स्टेशनों पर हुआ ट्रायल; PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को सुबह 9 बजे जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान वे हरियाणा की कई विका ...और पढ़ें
-1783364126152_m.webp)
17 जुलाई से रफ्तार भरेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन। फोटो जागरण
HighLights
पीएम मोदी 17 जुलाई को जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।
यह देश की पहली, दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन होगी।
कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे प्रधानमंत्री।
जागरण संवाददाता, जींद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह नौ बजे जींद पहुंचकर रेलवे जंक्शन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सोमवार शाम को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन के साथ-साथ प्रधानमंत्री प्रदेश की अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।
नए बस स्टैंड के सामने मैदान में प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, जिन जिलों से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास होगा, वहां भी कार्यक्रम होंगे, जिनमें एक-एक मंत्री मौजूद रहेंगे। उस दिन जींद के बाद चंडीगढ़ और पंजाब में भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम होंगे।
शून्य कार्बन उत्सर्जन होगा
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह 10 कोच वाली दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा को मिली है, जोकि गौरव की बात है। पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल होने के कारण इसमें शून्य कार्बन उत्सर्जन होगा। ट्रेन चलने पर केवल भाप और पानी निकलेगा।
रैली का संयोजक राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया को बनाया गया है। महामंत्री सुरेंद्र, विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक, जिला परिषद चेयरमैन और सभी मोर्चा व मंडल अध्यक्ष सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। प्रेस कान्फ्रेंस से पहले संगठन की बैठक हुई। जिसमें मंत्री विधायकों व पदाधिकारियों ने रैली को लेकर सुझाव दिए।
खबरें और भी
इन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
प्रधानमंत्री अंबाला से काला आंब (हिमाचल प्रदेश) तक बने फोरलेन हाईवे, भिवानी व नारनौल में बने मेडिकल कालेजों का लोकार्पण करेंगे। कुरुक्षेत्र में 127 एकड़ में बनने वाले ऐतिहासिक भव्य सिख म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे। कुरुक्षेत्र में बनकर तैयार हुए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण करेंगे।
पैदल, ई- स्कूटी, साइकिल से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रीन एनर्जी को लेकर काम कर रहे हैं। रैली में ज्यादातर जींद जिले के ही कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। काफी संख्या में कार्यकर्ता पैदल व साइकिल से पहुंचेंगे। वहीं, महिलाएं ई-स्कूटी लेकर आएंगी।