'लड़कियों को डराया गया, पर लड़ाई अभी जारी...'; बृजभूषण सिंह को बरी करने के खिलाफ अपर कोर्ट जाएंगी विनेश फोगाट
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट ने निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि वे कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी ...और पढ़ें
-1785753327152_m.webp)
कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे: विनेश फोगाट
HighLights
विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह के बरी होने पर दुख जताया
महिला पहलवान कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी
उन्होंने कहा कि पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे
जागरण संवाददाता, जींद। महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को बरी करने पर जुलाना से कांग्रेस विधायक एवं ओलिंपियन विनेश फोगाट ने ट्वीट किया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने और लड़ाई जारी रखने की बात कही है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए ट्विट में विनेश फोगाट ने लिखा, 'हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी। सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं। पर कई महिला पहलवान खड़ी रही और कोर्ट में बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहीं।'
विनेश ने आगे लिखा, 'हमें इस बात का बहुत दुख है, अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में दोषी नहीं माना। शुरू दिन से ही सारा तंत्र, सरकार और ये सिस्टम बृजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है। महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दे दिया है और यह जल्द से जल्द की जाएगी। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।'