Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinesh Phogat Pregnancy News: विनेश फोगाट ने दी गुड न्यूज, शादी के 7 साल बाद बनेंगी मां

    Updated: Fri, 07 Mar 2025 08:33 AM (IST)

    हरियाणा (Haryana News) की जुलाना से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat Pregnancy News) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ए ...और पढ़ें

    कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट मां बनने वाली हैं। फाइल फोटो
    कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट मां बनने वाली हैं। फाइल फोटो

    HighLights

    1. विनेश फोगाट बनने वाली हैं मां
    2. इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी
    3. 2018 में सोमवीर राठी के साथ हुई थी शादी

    जागरण संवाददाता, जींद। जुलाना से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat Pregnancy News) के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

    इसकी जानकारी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सांझा की है। साथ ही अपने पति सोमवीर राठी के साथ फोटो सांझा करते हुए लिखा है कि आवर लव स्टोरी कंटिन्यू विद न्यू चैप्टर।

    3 महीने की गर्भवती हैं विनेश फोगाट

    31 वर्षीय विनेश फोगाट (Vinesh Phogat Pregnancy News) मां बनने वाली हैं। फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि उनके घर में खुशियां आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि विनेश फोगाट तीन महीने की गर्भवती हैं। कुश्ती से संन्यास लेते हुए भी विनेश फोगाट ने यही कहा था कि अब उन्हें अपना परिवार भी देखना है।

    यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat: डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी, मिलने गए कोच को दिया दिलेरी भरा जवाब

    विनेश फोगाट (Vinesh Phogat Pregnancy News) की शादी जींद जिला के बख्ता खेड़ा निवासी निवासी सोमवीर राठी (Somveer Rathi) से हुई है। राजनीति में आने से पहले विनेश फोगाट भी रेलवे में ही नौकरी करती थी। उनके पति सोमवीर राठी भी रेलवे में कार्यरत हैं। वर्ष 2018 में जकार्ता में हुए एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 14 दिसंबर को विनेश की शादी सोमवीर राठी से हुई थी।

    यह भी पढ़ें- 'जल्द ही थप्पड़ मारने का भी टाइम आएगा', विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर किया पलटवार