Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्त ही निकला धोकेबाज, जींद में युवती को विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:11 PM (IST)

    जींद की एक युवती को विदेश भेजने का झांसा देकर उसके दोस्त ने 25 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर आरोपी प्रभजोत के खिलाफ मामला दर्ज ...और पढ़ें

    युवती को विदेश भेजने का झांसा देकर स्वजनों से ठगे 25 लाख रुपये।

    युवती को विदेश भेजने का झांसा देकर स्वजनों से ठगे 25 लाख रुपये।

    HighLights

    1. युवती को विदेश भेजने के नाम पर ठगी हुई

    2. आरोपी दोस्त ने 25 लाख रुपये हड़प लिए

    3. पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    जागरण संवाददाता, जींद। निम्नाबाद गांव की एक युवती को विदेश भेजने के नाम पर उसके साथी ने 25 लाख रुपये ठग लिए। आरोपित ने तो पैसे दिए और न ही युवती को विदेश भेजा। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला के गांव लिपस निवासी प्रभजोत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    गांव निम्नाबाद निवासी महिला लवप्रीत कौर ने बताया कि उसकी बेटी शोभनीत सफीदों के एक निजी स्कूल में 2018 में नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। उसके साथ ही अपनी रिश्तेदारी में आया उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के गांव लिपस निवासी प्रभजोत भी पढ़ता था। उसी दौरान से उसकी बेटी की प्रभजोत के साथ जान पहचान थी।

    2025 में प्रभजोत ने इंस्टाग्राम पर उसकी बेटी से बात की और कहा कि वह विदेश भेजने काम करता है। उसकी खुद की कंपनी है, जो युवाओं को विदेश भेजती है। शोभनीत कौर ने कहा कि वह विदेश जाना चाहती है और प्रभजोत से अपनी मां की बातचीत करवाई। दोनों के बीच 25 लाख रुपये में बातचीत तय हो गई।

    लवप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने सात से 19 अप्रैल 2025 तक 25 लाख रुपये प्रभजोत के बैंक खातों में भेज दिए। इसके साथ उसकी बेटी के सभी कागजात भी प्रभजोत को दे दिए। 16 अप्रैल 2025 को आरोपित ने फोन कर उन्हें दिल्ली बुलाया और कहा कि आज रात को आपकी फ्लाइट है।

    खबरें और भी

    दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने प्रभजोत को कॉल की तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। वह रातभर दिल्ली में ही एक गुरुद्वारे में रुके रहे। इसके बाद आरोपित ने उनसे कोई बात नहीं की।

    वह लोग उसके घर भी गए और पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपित ने न तो उनके पैसे वापस लौटाए और न ही उसकी बेटी को विदेश भेजा। अब उन्होंने पैसे के लिए दबाव बनाया तो आरोपित ने धमकी दी। सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने लवप्रीत कौर की शिकायत पर प्रभजोत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।