Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में भीषण सड़क हादसा, एयरफोर्स जवान की मौत से पत्नी बेसुध; गांव से करनाल जा रहे थे दोनों

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 07:05 PM (GMT+05:30)

    कैथल में नेशनल हाईवे 152 पर हुए सड़क हादसे में एयरफोर्स के जवान विकास की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ करनाल जा रहे थे और वाशरूम के लिए गाड़ी से उतर ...और पढ़ें

    एयरफोर्स जवान की मौत से पत्नी बेसुध। फाइल फोटो

    एयरफोर्स जवान की मौत से पत्नी बेसुध। फाइल फोटो

    HighLights

    1. नेशनल हाईवे 152 पर एयरफोर्स जवान की मौत।

    2. वाशरूम के लिए उतरते समय ट्रक ने लिया चपेट में।

    3. पत्नी संदीप साथ थी, हादसे के बाद बेसुध हुई।

    जागरण संवाददाता, कैथल। नेशनल हाईवे 152 पर मंगलवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में एयरफोर्स के जवान की मौत हो गई। हादसे के समय पत्नी भी साथ ही थी और वह बेसुध हो गई थी। विकास हाईवे पर गाड़ी रोक कर वाशरूम के लिए उतर रहा था तभी एक ट्रक चालक ने उसे चपेट में ले लिया था।

    राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी थी। मृतक की पहचान गांव जुलानीखेड़ा निवासी विकास (39) के रूप में हुई है। विकास अपनी पत्नी संदीप के साथ गाड़ी में गांव से करनाल जा रहा था। तितरम थाना एरिया में यह हादसा हो गया। तितरम थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    नागरिक अस्पताल में पहुंचे गांव जुलानीखेड़ा के पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पास पुलिस की तरफ से सूचना आई थी कि गांव के विकास का एक्सीडेंट हो गया है। वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ सेना के जवान भी आ गए थे।

    परिवार से पता किया तो उन्होंने बताया कि विकास किसी काम से करनाल जा रहे थे और उनकी पत्नी भी साथ थी। विकास वाशरूम के लिए गाड़ी से नीचे उतर रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया था। विकास एयरफोर्स में थे और उनकी चंडीगढ़ ड्यूटी थी।

    खबरें और भी

    13 जुलाई को वे छुट्टी लेकर आए थे और 26 तक घर पर रहना था। विकास के परिवार में उनकी मां, पत्नी और बेटा हैं। पिता और छोटे भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। गांववासियों को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    तितरम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। गाड़ी का नंबर देखकर विकास के बारे में पता लगा। उनकी पत्नी भी बेसुध अवस्था में मिली। पुलिस ने वाहन ड्राइवर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजन को सौंप दिया गया।