Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल की पुरानी अनाज मंडी में लगी भीषण आग, बारदाना गोदाम में लाखों का सामान जलकर खाक

    Updated: Sun, 10 May 2026 02:57 PM (IST)

    कैथल की पुरानी अनाज मंडी में बारदाना के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ...और पढ़ें

    कैथल की पुरानी अनाज मंडी में लगी भीषण आग (फोटो: जाागरण)

    कैथल की पुरानी अनाज मंडी में लगी भीषण आग (फोटो: जाागरण)

    HighLights

    1. कैथल अनाज मंडी के गोदाम में लगी आग।

    2. बारदाना, करियाना सहित लाखों का सामान जला।

    3. दमकल विभाग ने एक घंटे में आग बुझाई।

    जागरण संवाददाता, कैथल। शहर के बीचों-बीच स्थित पुरानी अनाज मंडी में बारदाना के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से बारदाना, करियाना का सामान, रदी सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग व सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

    करीब एक घंटा की जदोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी की इस घटना में गोदाम मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आगजनी की घटना को लेकर मौके पर दुकानदारों, मजदूर व आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

    दुकान मालिक हेमराज कुमार व पवन कुमार ने बताया कि बारदाना का गोदाम है, इसके अलावा करियाना सहित अन्य सामान भी रखा हुआ है। गोदाम रोजाना खोला जाता है। दोपहर के समय इसमें आग लगने की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, शार्ट-सर्केट से आग लगी है या अन्य कारणों से इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है।

    समय पर आग की जानकारी नहीं मिलती तो होता भारी नुकसान

    पुरानी अनाज मंडी में दुकान पर बैठे समाजसेवी राज्यपाल अवार्डी सुभाष गोयल ने सबसे पहले गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली। जैसे ही उन्हें धुआं उठता देखा तो इसकी जानकारी नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुमित कुमार, पुरानी अनाज मंडी के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया को दी।

    खबरें और भी

    सूचना मिलने के बाद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुमित व प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने डायल 112 व दमकल विभाग कार्यालय में जानकारी दी। करीब आठ से दस मिनट में पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

    प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने बताया कि अगर समय पर सुभाष गोयल यह जानकारी नहीं देते तो काफी नुकसान हो सकता था, क्योंकि इस गोदाम के साथ लगती करीब 18 दुकानें हैं। हवा चलने के कारण आग काफी तेज हो गई थी, ऐसे में दूसरी दुकानों में भी आग जा सकती थी, लेकिन दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काबू पा लिया।