कैथल में SIR को लेकर लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, 4 बीएलओ पर एफआईआर दर्ज
कैथल में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने पर चार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए ...और पढ़ें

एसआईआर के काम में लापरवाही बरतने पर चार बीएलओ पर एफआईआर करने के आदेश।
HighLights
चार बीएलओ पर लापरवाही के लिए एफआईआर के आदेश
निर्वाचन आयोग के गहन पुनरीक्षण अभियान में कोताही बरती
मतदाता सूची के 20% काम भी पूरा नहीं किया
जागरण संवाददाता, कैथल। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को हल्के में लेने पर चार बूथ लेवल अधिकारियों को लापरवाही और उदासीनता को देखते हुए एफआईआर के लिए लिखा है।
गुहला (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और एसडीएम ने गुहला और सीवन के थाना प्रभारियों को पत्र लिखकर इन चारों बीएलओ के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश जारी किए।
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के लिए 15 जून 2026 से महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहत बीएलओ को घर-घर जाकर वोटरों का सत्यापन करना, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना और सबसे अहम, मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) का डिजिटाइजेशन करना था।
इस समयबद्ध कार्य को पूरा करने के लिए सभी कर्मचारियों को कड़े निर्देश थे। लेकिन जब 30 जून को दोपहर 2 बजे समीक्षा की गई, इसमें पाया गया कि ये चारों बीएलओ अपने तय बूथों पर 20 फीसदी काम भी नहीं निपटा पाए थे।
इन्हें कई बार फोन पर हिदायत दी गई थी और कारण बताओ नोटिस जारी कर अपनी परफार्मेंस सुधारने का मौका भी दिया गया। इसके बावजूद इनके रवैए और काम की प्रगति में कोई सुधार देखने को नहीं मिला।
इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा
इनमें मतदान केंद्र संख्या 81 (भागल) के कर्म सिंह, केंद्र संख्या 103 (अंगौध) के तेजेंद्र पाल, केंद्र संख्या 170 (सीवन) के अनिल कुमार और मतदान केंद्र संख्या 191 (लैंडर कीमा) के राजेश कुमार का नाम शामिल है।
खबरें और भी
पुलिस को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि केस दर्ज होते ही इसकी आधिकारिक सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी जाए, जो बीएलओ काम नहीं कर रहे, अब वे भी अपने कार्य को गंभीरता से लेंगे।