Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में 2 करोड़ की रंगदारी का मामला निकला फर्जी, पुलिस सुरक्षा के लिए ज्वैलर ने खुद रची थी साजिश

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:11 AM (IST)

    कैथल के पूंडरी में दो करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला फर्जी निकला, जिसमें ज्वैलर रवि वर्मा ने पुलिस सुरक्षा के लिए खुद ही झूठी कॉल करवाई थी। ...और पढ़ें

    दो करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला निकला फर्जी (प्रतीकात्मक फोटो)

    दो करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला निकला फर्जी (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. ज्वैलर रवि वर्मा ने 2 करोड़ की रंगदारी की झूठी कॉल करवाई।

    2. पुलिस सुरक्षा पाने के लिए रची थी यह पूरी साजिश।

    3. रवि वर्मा और साथी देवेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, कैथल। पूंडरी क्षेत्र में एक जेवलर्स से दो करोड़ रूपये की रंगदारी मांगने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि फतेहपुर पूंडरी निवासी रवि वर्मा ने एसपी को 16 जून को एक शिकायत देकर कहा कि उसकी पूंडरी में लवली जेवलर्स के नाम से दुकान है।

    13 जून को उसके पास विदेशी नंबर से वाट्सएप काल की मार्फत जान से मारने की धमकी दी गई और दो करोड़ रूपये की रंगदारी की मांग की गई। जांच में यह मामला फर्जी निकला है, रवि वर्मा ने यह काल पुलिस सुरक्षा लेने के लिए खुद करवाई थी।

    एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने तुरंत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को आदेश दिए गए की जल्द से जल्द मामले को साल्व करके आरोपित को गिरफ्तार किया जाए। जांच में यह सामने आया कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप असत्य थे।

    स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एचसी अनिल कुमार, एचसी देवेंद्र कुमार और एएसआइ तरसेम की टीम द्वारा 28 जून को राजौंद क्षेत्र से आरोपित सिरसल निवासी देवेंद्र को एक अवैध देशी कट्टे सहित काबू किया गया।

    जिस बारे थाना राजौंद में आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज करके व्यापक पूछताछ के लिए आरोपित का न्यायालय से तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित देवेंद्र के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट, लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित 11 मामले दर्ज हैं।

    पूछताछ दौरान आरोपित देवेंद्र ने स्वीकार किया कि उसने विदेशी वाट्सएप नंबर से रवि के पास फिरौती की काल खुद उसके कहने पर करवाई थी, जिसके लिए रवि ने उसे पैसे दिए थे। शिकायतकर्ता रवि द्वारा ही पुलिस सुरक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से झूठी कहानी बनाई गई थी।

    खबरें और भी

    इस प्रकार आरोपित रवि ने पुलिस को गुमराह करने एवं सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का प्रयास किया। उक्त मामले में आरोपित रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपितों की पहले से जान पहचान थी, देवेंद्र का परिवार ज्वैलरी भी रवि की दुकान से खरीदता था, इसलिए विश्वास में उसी से काल करवाई।