Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रिटायर्ड सैनिक के बेटे से की लाखों रुपये की ठगी, अमेरिका भेजने के नाम पर 38 लाख का चूना; दो लोगों पर केस दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 11:00 AM (IST)

    Kaithal Crime News हरियाणा के कैथल में सेवानिवृत्त हुए सैनिक के बेटे से ठगी करने का मामला सामने आया है। बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 38.40 लाख रुपय ...और पढ़ें

    अमेरिका भेजने के नाम पर 38 लाख का चूना
    अमेरिका भेजने के नाम पर 38 लाख का चूना

    HighLights

    1. अमेरिका भेजने के नाम पर 38 लाख का लगाया चूना
    2. रिटायर्ड सैनिक के बेटे से आरोपी ने की लाखों रुपय की ठगी
    3. पति और पत्नी पर केस दर्ज, जांच कर रही पुलिस

    कैथल, जागरण संवाददाता। Kaithal Crime News: हरियाणा के कैथल में सेवानिवृत्त हुए सैनिक के बेटे से ठगी करने का मामला सामने आया है।

    सैनिक के बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 38.40 लाख रुपये की ठगी की गई है। गांव पबनावा निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर सेक्टर-06 अर्बन एस्टेट करनाल निवासी आरोपित संजीव शर्मा और उनकी पत्नी ममता के विरुद्ध ढांड थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।

    नौकरी के लिए अमेरिका जाना चाहता था बेटा

    शिकायत में बताया कि वह सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। इस समय वह सिंचाई विभाग में कार्यरत है। उसका बेटा लक्ष्य 12वीं पास है और बेरोजगार है।

    वह नौकरी के लिए अमेरिका जाना चाहता था। उसके दोस्त राजौंद निवासी सागर ने उसे दोनों आरोपितों के बारे में जानकारी दी थी। वह जुलाई 2022 में आरोपित संजीव से मिला था। उसके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 60 लाख रुपये में बात पक्की हुई थी।

    विदेश भेजने के नाम पर की लाखों की ठगी

    उसके बाद नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक अलग-अलग तारीख में अलग-अलग राशि आरोपितों को दी थी। उनसे करीब 29.40 लाख रुपये की नकदी और करीब दस हजार अमेरिकी डॉलर ले लिए थे। आरोपित ने इसी दौरान उसके बेटे को प्राइवेट पायलेट लाइसेंस कोर्स करवाने के लिए भी पैसे लिए थे।

    यह कोर्स मैक्सिको में करवाने के लिए कहा था। आरोपित ने 11 मार्च को उसके बेटे की सैलवाडोर की टिकट दी जो जांच के दौरान फर्जी पाई गई थी। आरोपित ने उसके बेटे को अमेरिका भेजने से मना कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: हरियाणा में जमकर बरसे बदरा, कई जिलों में बारिश की संभावना; ठंडा रहेगा मौसम

    पैसे वापस मांगे तो दी धमकी

    कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने आरोपित से पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपित संजीव ने कहा कि उसे पर पहले ही 100 से ज्यादा ठगी के केस दर्ज हैं।

    पुलिस भी उसका कुछ नहीं कर सकती। कुछ पुलिस कर्मचारी उसके साथ मिले हुए हैं और वह उन्हें पैसे देता है। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Gurugram: 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार, फ्रॉड करके दूसरे बैंक खाते में जमा की थी रकम