Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में 3 महीने से विधवा महिला के पीछे पड़ा था पड़ोसी, मौका पाते ही घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास; केस दर्ज

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:30 PM (IST)

    चीका थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपित पड़ोसी जसवीर सिंह तीन महीने से महिला को परेशान कर रहा था, जिसके खिलाफ केस ...और पढ़ें

    विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, तीन माह से छेड़छाड़ कर रहा था आरोपित। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, तीन माह से छेड़छाड़ कर रहा था आरोपित। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पड़ोसी पर आरोप

    2. आरोपित तीन महीने से कर रहा था लगातार छेड़छाड़

    3. चीका थाना में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    जागरण संवाददाता, कैथल। चीका थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपित युवक करीब तीन महीने से महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। महिला की शिकायत पर उसके पड़ोसी जसवीर सिंह के विरुद्ध चीका थाना में केस दर्ज किया गया है।

    शिकायत में बताया कि आरोपित उसके पड़ोस का ही रहने वाला जसवीर सिंह करीब तीन महीने से उसका पीछा कर रहा है। आरोपित बार-बार उसे अश्लील इशारे करता है और परेशान करता है।

    कुछ दिन पहले वह शहर में बलबेहड़ा रोड पर किसी काम से गई हुई थी। वहां पर आरोपित ने उसका पीछा किया। बाद में घर में आने पर आरोपित उसके घर में घुस आया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

    आरोपित ने उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपित मौके से भाग गया। आसपास के लोगों में भी उसके बारे में बताकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया।

    चीका थाना की जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।