Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में रोपाई के पीक सीजन में सहकारी समिति में DAP खाद की भारी किल्लत, बिना खाद रोपाई को मजबूर किसान

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 01:26 PM (IST)

    धान की रोपाई के पीक सीजन में पाई सहकारी समिति में डीएपी खाद की भारी किल्लत हो गई है, जिससे किसान नाराज हैं और बिना खाद के रोपाई करने को मजबूर हैं। ...और पढ़ें

    रोपाई के पीक सीजन में अन्नदाता बेबस (फाइल फोटो)

    रोपाई के पीक सीजन में अन्नदाता बेबस (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पाई सहकारी समिति में डीएपी खाद की भारी किल्लत।

    2. किसान बिना खाद रोपाई को मजबूर, उत्पादन घटने का डर।

    3. प्रबंधक ने एक-दो दिन में खाद पहुंचने का आश्वासन दिया।

    संवाद सूत्र, पाई। धान की रोपाई के पीक सीजन में पाई सहकारी समिति (सोसाइटी) में डीएपी खाद की भारी किल्लत हो गई है। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने रोष जताया और जल्द से जल्द डीएपी खाद देने की मांग की।

    भारतीय किसान यूनियन के कार्यकारी प्रधान बलवान पाई, करतारा राम, दिलबाग, सुभाष और संजय ने बताया कि धान की फसल के लिए यह खाद सबसे महत्वपूर्ण है। इस समय पौधों को पोषक तत्वों की सख्त जरूरत होती है।

    सोसाइटी में डीएपी उपलब्ध न होने के कारण कई किसानों को मजबूरी में बिना खाद के ही धान की रोपाई करनी पड़ रही है। इससे धान का उत्पादन कम होगा और किसानों की लागत और मेहनत दोनों पर पानी फिरने की आशंका है। किसानों का कहना है कि खाद न मिलने के कारण काफी दिक्कत आ रही है।

    पाई सहकारी समिति के मैनेजर आनंद मलिक ने बताया खाद की मांग उच्च अधिकारियों को बता दी गई है। ऊपर से आश्वासन मिला है कि अगले एक से दो दिनों के भीतर सोसाइटी में डीएपी खाद पहुंच जाएगा।