Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, चीका फायरिंग कांड का आरोपी रजत गिरफ्तार

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 07:50 AM (GMT+05:30)

    कैथल के ढांड क्षेत्र में देर रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट और 5000 रुपये के इनामी बदमाश रजत के बीच मुठभेड़ हुई। कुरुक्षेत्र के कीर्ति नगर निवासी रजत को प ...और पढ़ें

    कैथल में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ (फोटो: जागरण)

    कैथल में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कैथल। ढांड एरिया में रात करीब एक बजे स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश रजत कुरुक्षेत्र के कीर्ति नगर का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पैर में गोली लग गई।

    चार अप्रैल को चीका स्थित फोन की दुकान में बदमाश ने फायरिंग की थी। बदमाश पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। देर रात एएसआई तरसेम की टीम के साथ मुठभेड़ हुई। बदमाश के ढांड एरिया में होने की सूचना पर एसपी ने तीन टीमें गठित की थी। घायल बदमाश को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।