विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: 'राजनीति और खेल में नहीं कोई अंतर, हरियाणा की पहचान...', कैथल में बोले सीएम मनोहर लाल

Published: Sat, 24 Feb 2024 06:25 PM (IST)

कैथल के पुलिस लाइन में आयोजित हुई सांसद सर्कल कबड्डी स्पर्धा के दौरान सीएम मनोहर लाल ने खिलाड़ियों और जनसभा ...और पढ़ें

कैथल के पुलिस लाइन में बोलते हरियाणा सीएम मनोहर लाल।
कैथल के पुलिस लाइन में बोलते हरियाणा सीएम मनोहर लाल।

सुनील जांगड़ा, कैथल। सीएम मनोहर लाल ने शनिवार को पुलिस लाइन में हुई सांसद सर्कल कबड्डी स्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति और खेल में कोई अंतर नहीं होता है। जैसे खेल के अखाड़े में स्पर्धा होती है उसी प्रकार राजनीति के अखाड़े में भी स्पर्धा होती है। हर पांच साल के बाद राजनीति के अखाड़े का परिणाम आता है। इस अखाड़े में सबसे जरूरी है आपसी भाईचारा बनाकर रखना। टंगड़ी मारकर किसी को गिराना नहीं चाहिए चाहे वह राजनीति हो या खेल।

लोकसभा और विधानसभा को लेकर शुरू होंगे खेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो महीने के बाद लोकसभा को लेकर खेल होने हैं। उसके चार महीने बाद विधानसभा चुनाव को लेकर खेल होने हैं। राजनीति वाले खेल में एक साथ लाखों लोग भाग लेते हैं। मतलब यह नहीं पता होता कि कौन किस पाले में है। जनता को जो नेता पसंद हो उसका पाला बड़ा करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Haryana Farmers: हरियाणा सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, अंग्रेजों के जमाने के आबियाना कानून को किया खत्म

धाकड़ जवान, धाकड़ किसान और धाकड़ पहलवान से हरियाणा की पहचान

मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि अब चुनाव के लिए कैथल के नेता का नाम बता दूं तो लोगों ने नारे लगाकर नाम पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस नेता का नाम कमल का फूल है। हरियाणा और खेल दो शब्द हैं, लेकिन दोनों एक ही हैं। हरियाणा की पहचान धाकड़ जवान, धाकड़ किसान और धाकड़ पहलवान से होती है। प्रदेश के खिलाड़ी पूरी दुनिया में नाम कमा रहे हैं। प्रदेश में पहले 1100 खेल नर्सरी थी और अब 400 नई नर्सरी शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। खिलाड़ियों को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जा रही है। ग्रुप ए, बी और सी में 223 खिलाड़ियों को नौकरी मिली।

1300 खिलाड़ियों को योग्यता के आधार पर मिलेगी नौकरी

इसी प्रकार ग्रुप डी में 13 हजार में से 1300 खिलाड़ियों को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, विधायक लीला राम, विधायक सुभाष सुधा, रमनदीप कौर, ज्योति सैनी, भीमसेन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Success Story: परंपरागत खेती करने पर वाले किसान गुरनाम को सूझा ऐसा आइडिया, अब फूलों के जरिए कर रहे लाखों की कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।