विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Farmers: हरियाणा सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, अंग्रेजों के जमाने के आबियाना कानून को किया खत्म

Published: Sat, 24 Feb 2024 03:54 PM (IST)

अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाना (नहरी पानी पर शुल्क) से हरियाणा के किसानों को अब मुक्ति मिल ...और पढ़ें

हरियाणा सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा (फाइल फोटो)।
हरियाणा सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में किसानों को अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाना (नहरी पानी पर शुल्क) से पहली अप्रैल से छुटकारा मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने पहली बार न केवल आबियाना की बकाया राशि माफ कर दी है, बल्कि भविष्य में किसानों से कभी नहरी पानी के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आबियाना बंद करने की बजट घोषणा से 4299 गांवों के किसानों की 140 करोड़ रुपये की बकाया राशि माफ कर दी जाएंगी। साथ ही 54 करोड़ रुपये की वार्षिक राहत भी मिलेगी। वित्त वर्ष 2022-23 के अनुसार, प्रमुख जिलों की सूची में हिसार में 349 गांवों के किसानों पर 31 करोड़ रुपये का आबियाना बकाया है।

इन जिलों के गांवों को नहीं देना होगा आबियाना

इसी प्रकार कैथल के 320 गांवों के किसानों पर 20 करोड़ रुपये, भिवानी के 417 गांवों के 17 करोड़, सिरसा के 395 गांवों के 12 करोड़, झज्जर के 157 गांवों के सात करोड़, चरखी दादरी के 229 गांवों के छह करोड़ और नूंह के 171 गांवों के छह करोड़ रुपये का आबियाना बकाया है। अब इन गांवों के किसानों को आबियाना नहीं देना होगा।

ये भी पढ़ें: Sukanya Samriddhi Yojana: महज 250 रुपये में अपनी गुड़िया का भविष्य करें सिक्योर, पढ़ाई से लेकर शादी का खर्च उठाएगी सरकार

किसानों को होगा 140 करोड़ रुपये का लाभ

प्रदेश में सिंचाई के लिए 16 हजार 932 आउटलेट निर्धारित हैं। आबियाना की इस बकाया राशि के अंतर्गत लगभग 24 लाख हेक्टेयर भूमि आती है। इसमें रबी फसलों के तहत 12 लाख हेक्टेयर और खरीफ फसलों के तहत 12 लाख हेक्टेयर भूमि शामिल है। आबियाना खत्म होने से किसानों को सीधे तौर पर लगभग 140 करोड़ रुपये का लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: Yamunanagar: पति से मिली प्रताड़ना फिर स्टेशन पर मिले शख्स ने दिखाई दरियादिली, शादी का झांसा देकर महिला साथ कर दिया गंदा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।