Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: समोसे तलते हुए नजर आए हरियाणा के विधायक सतपाल जांबा, कहा- 'बहुत मुनाफा है, मेरी भी एक रेहड़ी लगाओ'

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 03:06 PM (IST)

    कैथल से भाजपा विधायक सतपाल जांबा का समोसे तलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्थानीय व्यवसाय और रेहड़ी-पटरी वालों के सम्मान का संदेश दे रहे ...और पढ़ें

    HighLights

    1. विधायक सतपाल जांबा समोसे तलते हुए वीडियो में दिखे।

    2. स्थानीय व्यवसाय और रेहड़ी-पटरी वालों के सम्मान का संदेश दिया।

    3. पीएम स्वनिधि योजना का समर्थन करने की अपील की।

    डिजिटल डेस्क, कैथल। हरियाणा के कैथल के अंतर्गत पुंडरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सतपाल जांबा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में वह समोसा तलते हुए नजर आ रहे हैं। फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए विधायक ने लिखा, मेहनतकश हाथों का सम्मान, रेहड़ी पर तले गरमा-गरम समोसे।

    वीडियो में वह समोसा तलते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि पांच रुपये का एक समोसा, रेट बढ़िया है। कोई रिफाइंड नहीं, सरसों का तेल हैं। बढ़िया। तीन हजार रुपये की रोजाना की बिक्री है। भाईसाहब मेरी भी रेहड़ी लगाओ। 

    छोटा व्यवसाय कइयों को दे सकता है रोजगार: विधायक

    इस बीच वह दुकानदार से बात भी करते दिख रहे हैं। वह बिक्रेता से कहते हैं कि सरसों का बढ़िया तेल इस्तेमाल करो, लोगों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि काम कोई भी छोटा बढ़ा नहीं होता। यह छोटा सा व्यवसाय कइयों को रोजगार दे सकता है। 

    सतपाल जांबा ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका मकसद रेहड़ी-पटरी वालों के सम्मान और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने का संदेश देना है। उन्होंने लोगों से छोटे व्यापारियों से खरीदारी करने और PM स्वनिधि योजना का समर्थन करने की अपील भी की।

    खबरें और भी

    रेहड़ी पटरी वालों का सम्मान करें: विधायक

    सतपाल जांबा ने आगे लिखा कि हम सभी का दायित्व है कि अपने शहर के रेहड़ी-पटरी वाले साथियों का सम्मान करें, उनसे खरीदारी करें और उनके छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग दें।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि योजना ने लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का नया अवसर दिया है। आइए, स्थानीय खरीदारी करें और छोटे व्यापारियों का साथ देकर आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाएं।- सतपाल जांबा, कैथल विधायक