'पुराने बर्तन के बदले गहने और 1 लाख कैश...', कैथल में झांसे में आईं 7 महिलाएं; बेहोश करके लाखों का आभूषण लेकर फरार
कैथल के सीवन में पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने के बहाने एक महिला ने सात महिलाओं से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए। ...और पढ़ें
-1785147622712_m.webp)
पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देकर 7 महिलाओं से साढ़े आठ लाख रुपये के आभूषण ठगे।
HighLights
बर्तनों के बदले गहने देने का झांसा देकर ठगी
सात महिलाओं से करीब 8.5 लाख के आभूषण हड़पे
आरोपी महिला सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच जारी
जागरण संवाददाता, कैथल। पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन लेकर सात महिलाएं अपने सोना-चांदी के आभूषणों से हाथ धो बैठी। महिला तीन दिनों तक लगातार उनके पास आई, लेकिन किसी महिला को उस पर शक नहीं हुआ। सीवन निवासी संतोष की शिकायत पर सीवन थाना में ठगी का केस दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ एक छोटे बच्चे को भी लिए हुए थी। उसने आभूषण देने वाली महिलाओं को कुछ सुंघा दिया था और इसके बाद महिलाएं बेसुध हो गई थीं। आरोपित महिला ने सीवन के दूसरे मोहल्ले में भी महिलाओं के साथ इस प्रकार की ठगी की है। वह सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को एक महिला बर्तन बेचने के बहाने उसके घर आई थी। उसने सभी को लालच दिया कि पुराने बर्तन दो और उनकी जगह पर नए बर्तन ले लो। सभी ने पुराने बर्तन देकर नए बर्तन ले लिए थे। 22 जुलाई को भी वह महिला आई और बोली कि आप मुझे चांदी के पुराने गहने दो।
पुराने गहनों के बदले नए गहने देगी और साथ में बर्तन भी फ्री देगी। महिलाओं ने उसे चांदी के गहने भी दे दिए थे। 23 जुलाई को भी वही महिला उनके घर में आ गई थी। महिला ने कहा कि अगर आपके पास सोने के आभूषण हैं तो दिखा दो। वह उनका डिजाइन लेगी और उसके बदले एक लाख रुपये दे देगी।
खबरें और भी
उसकी बातों में आकर उसके सहित सात महिलाओं ने अपने सोना और चांदी के आभूषण उसे दे दिए थे। उन्हें कहा कि वह अगले दिन आएगी, लेकिन वह वापस नहीं आई। ऐसा करके महिला उनसे करीब 72 तोले चांदी और करीब पांच तोला सोने के आभूषण ले गई। सीवन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एएसआई गुरदीप को सौंप दी है।