'इन्हें छोड़ना मत...', 4 लोगों को जिम्मेदार बता हरियाणा में युवक ने खाया जहर, कुछ घंटे बाद आरोपी महिला ने भी दी जान
कैथल में एक व्यक्ति ने चार लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए जहर खाकर जान दे दी। कुछ घंटों बाद, आरोपित महिलाओं में से एक ने भी जहर निगलकर आत्महत्या ...और पढ़ें

मृतक दिलबाग फाइल फोटो और विलाप करते परिजन (जागरण)
HighLights
युवक ने चार लोगों को जिम्मेदार बताकर जहर खाया
आरोप लगाने के कुछ घंटे बाद महिला ने भी आत्महत्या की
पैसों के लेन-देन और दुष्कर्म की धमकी का मामला
जागरण संवाददाता, कैथल। वीडियो में दो महिलाओं और दो पुरुषों को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए एक व्यक्ति ने सोमवार की देर रात जहर निगल लिया। मंगलवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जिन चार लोगों पर आरोप लगाया, उनमें से एक महिला ने मंगलवार देर रात जहर निगल आत्महत्या कर ली।
सोमवार देर सायं इंटरनेट मीडिया में वायरल वीडियो में ढांड निवासी कार चालक 43 वर्षीय दिलबाग ने जड़ौला निवासी कृष्ण उर्फ डालू, काला ढांड, सीमा क्योड़क और रानी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। दिलबाग की पत्नी की शिकायत पर ढांड पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
रुपये मांगने पर दुष्कर्म सहित अन्य केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। दिलबाग की मौत के पांच घंटे बाद जहर निगलने वाली क्योड़क की आरोपित महिला सीमा (42) ने अस्पताल ले जाने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।
महिला के परिजनों ने नहीं दी शिकायत
सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश ने बताया कि महिला के स्वजन ने कोई शिकायत नहीं दी है। सीमा पर क्या आरोप थे, इसकी जांच ढांड थाना पुलिस कर रही है। दूसरी ओर, दिलबाग की पत्नी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति दिलबाग कार चलाता था।
खबरें और भी
उसका गांव के ही काला और कृष्ण नामक व्यक्ति के साथ सात लाख रुपये का लेन-देन था। दोनों आरोपित भी गाड़ी चलाते हैं। उसके पति ने कुछ समय पहले काला को चार लाख और कृष्ण को तीन लाख रुपये दिए थे। समय पर आरोपितों ने रुपये नहीं लौटाए। मांगने पर धमकी दी कि दुष्कर्म और अन्य केस में फंसा देंगे। आरोपितों ने क्योड़क गांव की महिला सीमा और रानी के साथ मिलकर दबाव बनाया।
वीडियो बनाकर लगाए आरोप
सोमवार को कार में नरवाना से घर लौट रहा था, कार में उसने तीन मिनट 17 सेकेंड का वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वह इसमें कह रहा है कि एक तो कालू कुम्हार, काला बाढी, एक रानी नैन और एक सीमा क्योड़क। मेरे मरने का कारण यही हैं। कालू कुम्हार से मैंने पैसे भी लेने हैं, इन्हें बख्शियोम ना, इनके कारण में आत्महत्या कर रहा हूं। दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
आठ साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे
कैथल के निजी अस्पताल में तोड़ा दिलबाग ने दम जानकारी के अनुसार आरोपित महिला और कार चालक आठ वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। उधर, महिला के स्वजन ने व्यक्ति के मानसिक रूप से परेशान रहने की बात कही है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया।
वहीं, वीडियो सामने आने के बाद ढांड के पास दिलबाग बेसुध मिला। उसे कैथल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है। कुछ दिन पहले दिलबाग के बेटे की भी मौत हो गई थी। उनके पीछे अब पत्नी और एक बेटी ही हैं।