Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के कैथल में रातभर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस की गोलीबारी में एक बदमाश घायल

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:00 AM (IST)

    कैथल पुलिस ने पूंडरी और बाता क्षेत्र में चोरी के मामलों में वांछित बदमाश राहुल उर्फ बच्ची को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ...और पढ़ें

    कैथल में रातभर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां (File Photo)

    कैथल में रातभर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां (File Photo)


    HighLights

    1. पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश राहुल उर्फ बच्ची घायल।

    2. बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती।

    3. अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद, मामला दर्ज।

    जागरण संवाददाता, कैथल। अपराधियों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

    पूंडरी व बाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी को सीआईए कलायत द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया।

    डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया की सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात्री गश्त दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी।

    पुलिस टीम को सूचना मिली टोहाना निवासी एक आरोपी अवैध पिस्टल के साथ बाता चोशाला रोड़ पर मौजूद है, जो पूंडरी व बाता में कई चोरी की वारदात करने के मामलों वांछित है।

    रात्री करीब 1 बजे पुलिस टीम द्वारा बाता चोशाला रोड़ पर दबीश दी गई। वहां एक संदिग्ध युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया तथा अपने अवैध पिस्टल से पुलिस की तरफ फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे आत्मसम्पर्ण करने के लिए वार्निंग देते हुए हवाई फायर किए गए। आरोपी ने दोबारा से फायरिंग कर दी।

    पुलिस टीम ने आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांगों की ओर फायर किया। इस दौरान एक गोली आरोपी की बाईं टांग में लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे काबू कर लिया। घायल आरोपी की पहचान टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई।

    आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। आगामी जांच की जा रही है।

    खबरें और भी