Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा: कैथल में 1200 गज भूमि में बनेगा बाबा श्याम का भव्य मंदिर, निर्माण की रूपरेखा को लेकर हुई बैठक

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 04:09 PM (IST)

    सीवन में श्री बाबा खाटू श्याम परिवार की बैठक में भव्य मंदिर निर्माण की योजना पर चर्चा हुई। समिति को 1200 गज भूमि मिली है, जहां श्रद्धालुओं के लिए दिव् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सीवन में बाबा श्याम मंदिर निर्माण की योजना पर बैठक।

    2. मंदिर के लिए 1200 गज भूमि प्राप्त, विकास पर चर्चा।

    3. भव्य आध्यात्मिक धाम बनाने का लक्ष्य, जनसहयोग अपेक्षित।

    जागरण संवादादाता, सीवन। श्री बाबा खाटू श्याम परिवार, सीवन की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के प्रधान संजय कंसल की अध्यक्षता में वरिष्ठ सदस्य चिमनलाल गर्ग के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में बाबा श्याम के भावी मंदिर निर्माण की योजना, भूमि विकास, मंदिर के प्रारूप, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा जनसहयोग को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में विश्वास व्यक्त किया कि बाबा श्याम की असीम कृपा से सीवन में ऐसा भव्य, दिव्य और आस्था का केंद्र बनेगा, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। सदस्य चिमनलाल गर्ग एवं संजू पंसारी ने बताया कि समिति को बड़ी नहर के निकट लगभग 1200 गज भूमि मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त हो चुकी है।

    अब बाबा श्याम की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर निर्माण के कार्य को गति देने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ा जाएगा। संजय कंसल ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल मंदिर निर्माण नहीं, बल्कि ऐसा आध्यात्मिक धाम विकसित करना है, जहां श्रद्धालुओं को बाबा श्याम की भक्ति के साथ शांति, सेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हो। इस अवसर पर मनोज गिरधर, सोनू सैनी, नीरज बंसल, नरेश आहूजा, पाली सैनी मौजूद रहे।