Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में झाड़-फूंक या डॉक्टर से इलाज? बेटे की बीमारी पर विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:48 AM (IST)

    कैथल के उझाना गांव में एक पति ने बेटे के इलाज को लेकर हुए विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    बेटे की बीमारी पर विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

    बेटे की बीमारी पर विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की।

    2. बेटे के इलाज को लेकर था विवाद।

    3. पत्नी झाड़-फूंक, पति डॉक्टर से इलाज चाहता था।

    जागरण संवाददाता, कैथल। गांव उझाना में बुधवार अलसुबह चार बजे एक व्यक्ति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वह बीमार बेटे का इलाज डाक्टर से कराना चाहता था, लेकिन पत्नी झाड़-फूंक से करा रही थी।

    वह वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। दंपती की बेटी और बेटा बाहर सो रहे थे। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर आरोपित पति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पानीपत के गांव जलालपुर निवासी निवेश ने बताया कि उसकी बहन पूनम की शादी करीब 22 वर्ष पहले गांव उझाना के सतीश कुमार के साथ हुई थी। दोनों के पास 18 वर्षीय बेटी और 16 वर्षीय बेटा है।

    सतीश उसकी बहन के साथ झगड़ा करता रहता था

    सतीश उसकी बहन के साथ झगड़ा करता रहता था। मंगलवार की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ। सुबह करीब चार बजे सतीश ने पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। जब सुबह दोनों बच्चे उठे तो मां का शव मिला, जबकि पिता फरार है।

    सदर पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पूनम के भाई की शिकायत पर सतीश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घरेलू कलह के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

    लंबे समय से बीमार है बेटा

    दंपती का 16 वर्षीय बेटा लंबे समय से बीमार है। उसकी आंख और गले में दिक्कत है। वह सही से देख और बोल नहीं पाता। पूनम उसका इलाज कई तांत्रिकों से करा चुकी थी, जबकि सतीश डाक्टर से इलाज कराना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।

    खबरें और भी