विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rain in Kaithal: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, धान की फसलें हुई प्रभावित; मंडियों में भी गिरे दाम

By Surender KumarEdited By: Himani Sharma
Published: Mon, 18 Sep 2023 05:54 PM (IST)

Rain in Kaithal हरियाणा के कैथल में बारिश होने से किसानों की टेंशन बढ़ गई है। वर्षा का असर धान ...और पढ़ें

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, धान की फसलें हुई प्रभावित
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, धान की फसलें हुई प्रभावित

HighLights

  1. बारिश का असर मंडियों में आवक पर पड़ा है।
  2. एक सितंबर से धान का सीजन शुरू हो चुका है।
  3. नई अनाज मंडी को जाने वाले रास्तों में पानी जमा होने से सीजन प्रभावित हो गया है।

कैथल, जागरण संवाददाता: रविवार को हुई वर्षा से खेतों में धान 1509 व पीआर धान की फसल खराब हो गई है। वहीं अनाज मंडियों में भी धान के भाव में 100 से 150 रुपये की गिरावट आई है। भाव गिरने से किसान मायूस हैं। वर्षा के चलते खेतों में पानी जमा होने से कटाई का कार्य भी प्रभावित हो गया है।

अगले तीन-चार दिनों तक धान की कटाई नहीं हो पाएगी। इसका असर मंडियों में आवक पर पड़ा है। सोमवार को दो हजार क्विंटल धान मंडियों में पहुंचा। 1509 धान 3500 व पीआर धान 2100 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका।

धान का सीजन शुरू

बता दें कि एक सितंबर से धान का सीजन शुरू हो चुका है। अब आवक भी बढ़ने लगी थी, लेकिन वर्षा होने से सीजन प्रभावित हो गया। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान महावीर नरड़ ने कहा कि वर्षा से खराब हुई पीआर व 1509 धान की किस्म की गिरदावरी करवाते हुए किसानों को मुआवजा दिया जाए। खेतों में फसल बिछने से दाना प्रभावित होगा। इससे उत्पादन पर असर पड़ेगा।

मंडी के रास्तों में पानी जमा होने से किसान, मजदूर व आढ़ती परेशान

नई अनाज मंडी को जाने वाले रास्तों में पानी जमा होने से सीजन प्रभावित हो गया है। आढ़ती, किसान व मजदूरों को मंडी में आवाजाही को लेकर परेशानी आ रही है। आढ़तियों का कहना है कि पानी की निकासी को लेकर उचित प्रबंध न होने से वर्षा का पानी जमा है। इस कारण काफी मात्रा में धान भी प्रभावित हो गया। पानी की निकासी के उचित प्रबंध किए जाने चाहिए ताकि सीजन में किसान व आढ़तियों को दिक्कत न आए।

यह भी पढ़ें: Jind से Amritsar के लिए चलेगी बस, ई-टिकटिंग मशीनों में फीड किया जा रहा किराया; जान लें टाइमिंग और रूट

पानी की निकासी के हो उचित प्रबंध : रामकुमार गर्ग

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार गर्ग, पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़, अतिरिक्त अनाज मंडी प्रधान सोहन ढुल ने बताया कि धान का सीजन शुरू हो चुका है। इसलिए मार्केट कमेटी की तरफ से उचित प्रबंध किए जाने चाहिए। वर्षा के चलते मंडी में पानी जमा होने से काफी समस्या आ रही है।

वर्षा का पानी इसी तरह से जमा रहा तो बीमारियां फैलेंगी। रविवार को हुई वर्षा के चलते अभी तक भी मंडी से पानी नहीं उतरा है। इससे स्पष्ट है कि मार्केट कमेटी के अधिकारी सीजन को लेकर कितना गंभीर हैं। अभी तक नालों की भी सफाई नहीं करवाई गई है।

यह भी पढ़ें: Hisar News: गुरुकुल की महिला वार्डन की बेटी से दुष्कर्म, तांत्रिक पर लगा आरोप; मां ने भी दिया आरोपित का साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।