Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; परिवार में पसरा मातम

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    कैथल में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय सुखबीर की मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू ...और पढ़ें

    कैथल में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

    कैथल में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

    HighLights

    1. बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सुखबीर की मौत।

    2. मृतक सुखबीर अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों को छोड़ गया।

    3. राजौंद पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, कैथल। बोलेरो गाड़ी चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गांव नगूरां जींद निवासी सुखबीर (24) के रूप में हुई है।

    सुखबीर विवाहित था, वह अपने पीछे पत्नी, तीन माह का लड़का दक्षित और सात माह की लड़की को छोड़ गया। हादसे के बाद स्वजन का रो-रो की बुरा हाल है। सुखबीर के जीजा गांव जाखौली निवासी गुरदेव की शिकायत पर राजौंद थाना पुलिस ने बोलेरो गाड़ी चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

    शिकायत में बताया कि उसका छोटा साला सुखबीर नगूरां में प्राइवेट नौकरी करता था। 28 जुलाई को वह किसी काम से राजौंद गया हुआ था। शाम करीब आठ बजे उसे राजौंद चौक पर उसका साला सुखबीर मिल गया था।

    इसके बाद वे दोनों अलग-अलग बाइकों पर जाखौली की तरफ चल पड़े थे। करीब सवार आठ बजे किच्छाना कुई के पास बोलेरो चालक ने अपनी गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए उसके साले की बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

    टक्कर लगते ही उसका साला सड़क पर गिर गया था और गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया था। राहगीरों की सहायता से वह उसके साले को राजौंद अस्पताल लेकर गया।

    वहां से उसे कैथल रेफर कर दिया तो शहर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया। वहां डाक्टरों ने उसके साले को मृत घोषित कर दिया। गाड़ी चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। राजौंद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पीएसआई सुनील कुमार को सौंप दी है।