Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: करनाल में कल CM आवास का घेराव करेंगे रोडवेज कर्मचारी, बस स्टैंड परिसर में हुई बैठक

    By Joni Joni Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 05:19 PM (IST)

    रविवार को हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी सीएम आवास का घेराव करेंगे। इसके लिए शनिवार को बस स्टैंड परिसर में कर्मचारियों ने बै ...और पढ़ें

    शनिवार को बस स्टैंड परिसर में बैठक के दौरान मौजूद रोडवेज कर्मचारी
    शनिवार को बस स्टैंड परिसर में बैठक के दौरान मौजूद रोडवेज कर्मचारी

    जागरण संवाददाता, कैथल। हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा (Haryana Roadways Sanjha Morcha) के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी रविवार को मुख्यमंत्री आवास (CM Residence) का घेराव करेंगे। इसके लिए शनिवार को बस स्टैंड परिसर में कर्मचारियों ने बैठक की।

    डिपो प्रधान महावीर संधु, अमित कुंडू, शमशेर सिरटा ,अनिल कुमार और सांझा मोर्चा में राज्य के नेता कृष्ण किच्छाना, अमित कुमार, सुरेश कुमार, ज्ञान सिंह कहा कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को जायज मांगे मानकर बार-बार यूनियन नेताओं से बैठक करके समझौता कर लेती है लेकिन उन्हें धरातल पर लागू नहीं कर रही।

    जानें क्या क्या हैं मांगें 

    कर्मचारियों की जायज मांगों के समझौते यूनियन नेताओं के साथ परिवहन मंत्री विभाग के प्रधान सचिव व उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में हुए थे। अभी तक उन मांगों के परिपत्र जारी नहीं किए गए हैं।

    सरकार द्वारा बिना किसी की मांग के 265 मार्गों पर असीमित प्राइवेट परमिट देने का निर्णय लिया गया है। प्राइवेट परमिट न तो जनता के हित में है और ना ही विभाग हित में है।

    ये भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में 18 हजार बच्चों ने पढ़ा वैश्विक गीता पाठ, मनोहर के साथ असम CM हिमंता भी रहे मौजूद

    24 दिसंबर को सीएम आवास का होगा घेराव

    265 मार्गों पर असीमित बसों को प्राइवेट परमिट देने की पॉलिसी को रद्द करवाने व 23 जून को परिवहन मंत्री की बैठक में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन्हें लागू करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास करनाल में प्रदर्शन करके घेराव किया जाएगा।

    इस मौके पर रामफल शिमला, बलवान कुंडू, दिलबाग खरक, जगतार सिंह, प्रवीन कुमार, सुशील कुमार, शिशपाल, सुनील कुमार, जयभगवान, अरूण कुमार मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ें- 28 दिसंबर को दो घंटे के लिए इन मांगों को लेकर काम छोड़ विरोध प्रदर्शन करेंगी नर्सिंग एसोसिएशन

    खबरें और भी