हरियाणा में SIR अभियान जारी, प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा कैथल; 6 लाख से अधिक गणना प्रपत्र डिजिटल
कैथल जिला विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। डीसी अपराजिता ने 14 जुलाई से पहले प् ...और पढ़ें

एसआईआर में अब तक के कार्य में कैथल जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर: डीसी
HighLights
कैथल जिला डिजिटलीकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर
गणना प्रपत्र 14 जुलाई से पहले जमा करवाएं
डीसी ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने को कहा
जागरण संवाददाता, कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता अभियान के तहत बीएलओ द्वारा आमजन को वितरित किए गए गणना प्रपत्रों का 14 जुलाई से पहले बीएलओ के पास जमा करवाना है, इसलिए जिन लोगों ने बीएलओ द्वारा वितरित किए गए प्रपत्रों को अभी तक बीएलओ के पास वापस जमा नहीं करवाया है, वे निर्धारित अवधि से पहले हर हाल में ये प्रपत्र जमा करवा दें, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम अपडेट किया जा सके।
प्रदेश में गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करने में कैथल जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में छह लाख 73 हजार 22 गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड किया जा चुका है, जोकि 81.26 प्रतिशत कार्य है। सभी एसडीएम एसआईआर प्रक्रिया पर पूरी तरह से निगरानी रखें।
डीसी अपराजिता बुधवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंस हाल में एसआईआर को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले हरियाणा निर्वाचन आयोग के सीईओ ए श्रीनिवास द्वारा प्रदेश के सभी उपायुक्तों को एसआईआर विषय पर आवश्यक निर्देश जारी किए।
डीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे एसआईआर कार्य में तेजी लाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी 14 जुलाई के बाद प्रपत्र वापस नहीं लिया जा सकेंगे, इसलिए जो भी आमजन अभी तक प्रपत्र जमा नहीं करवा पाए हैं। वे निर्धारित अवधि में इन्हें जमा करवा दें।
खबरें और भी
इसके लिए बीएलओ भी सक्रियता से प्रयास करें। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने बीएलए एक व बीएलए दो को भी इस प्रक्रिया में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
इस मौके पर एडीसी डॉ. सुशील कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, गुहला एसडीएम मनीष कुमार यादव, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।