Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में शादी के 3 महीने बाद दो माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:29 PM (GMT+05:30)

    कैथल के चीका में दो माह की गर्भवती मीनाक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसकी शादी तीन महीने पहले हुई थी। ...और पढ़ें

    संदिग्ध परिस्थितियों में दो माह की गर्भवती की मौत (फोटो: जागरण)

    संदिग्ध परिस्थितियों में दो माह की गर्भवती की मौत (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. चीका में दो माह की गर्भवती विवाहिता की मौत।

    2. मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।

    3. पति, देवर, ससुर के खिलाफ केस दर्ज।

    जागरण संवाददाता, कैथल। चीका में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान चीका निवासी मीनाक्षी (24) के रूप में हुई है। मीनाक्षी के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर शनिवार रात को ही बेटी की हत्या कर फांसी पर लटकाने के आरोप लगाए हैं।

    करीब तीन महीने पहले ही मृतका की शादी चीका निवासी मंगल राम के साथ हुई थी। मंगल राम की मेडिकल की दुकान है और मां की पहले ही मौत हो चुकी है। चीका थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर चीका निवासी पति मंगल राम, देवर हिमांशु और ससुर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

    अस्पताल में पहुंची करनाल असंध के गांव अलावला निवासी मृतका की मां सरोज ने आरोप लगाए हैं कि उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या की है। रविवार को सुबह बेटी को सावन पर्व को लेकर ससुराल से घर लाना था।

    साढ़े आठ बजे मीनाक्षी के ससुर का फोन आया

    आने से पहले ही सुबह करीब साढ़े आठ बजे मीनाक्षी के ससुर का फोन आया कि मीनाक्षी ने कमरे में फंदा लगा लिया है। शनिवार को रात करीब नौ बजे भी बेटी के साथ बात हुई थी और वह घबराई हुई थी। कह रही थी कि मां मुझे यहां से ले जाओ, मैं यहां तंग हूं।

    खबरें और भी

    बेटी दो माह की गर्भवती भी थी। ससुराल पक्ष के लोग बेटी को ताना मारते थे कि उन्होंने शादी में पूरे परिवार के लोगों को सोने की अंगूठी नहीं दी। उसे कहते थे कि अगर बेटे की शादी पंजाब में करते तो बहुत दहेज मिलता।

    नागरिक अस्पताल में हुई दोनों पक्षों में बहस

    रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। मृतका के पिता देशराज कह रहे थे कि उसके पति, ससुर और देवर ने साथ मिलकर उसकी बेटी की हत्या की है। बेटी से दहेज और बुलेट की मांग की जाती थी।

    मौके पर ही चीका थाना पुलिस टीम भी पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव को अपने साथ ले गए। एसआइ रणदीप ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि बहबेहड़ा रोड चीका में एक विवाहिता ने आत्महत्या की है। मौके पर जाकर देखा तो कमरे में पंखे से विवाहिता का शव लटका हुआ था।

    उसी समय मृतका के स्वजन को सूचना दे दी थी। मृतका के पिता देशराज के बयान पर पति, ससुर और देवर के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।