Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में मारपीट की शिकायत देने गई महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में बेटा अस्पताल में भर्ती

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:43 PM (IST)

    बेटे के साथ मारपीट का उलाहना देने गई महिला और उसके बेटे पर ईंट-डंडों से हमला किया गया। हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया और रोहतक में ...और पढ़ें

    मारपीट का उलहाना देने गई महिला और उसके बेटे पर डंडों से हमला, बेटा गंभीर।

    मारपीट का उलहाना देने गई महिला और उसके बेटे पर डंडों से हमला, बेटा गंभीर।

    HighLights

    1. उलाहना देने गई महिला और बेटे पर हमला।

    2. बेटे सावन को ईंट-डंडों से पीटा, गंभीर।

    3. रोहतक में भर्ती, अभी तक होश नहीं आया।

    जागरण संवाददाता, कैथल। बेटे के साथ मारपीट का उलहाना देने गई महिला और उसके बेटे पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया गया। गांव रोहेड़ा निवासी कमलेश की शिकायत पर सुनील, मनजीत, राखी और रवि के विरुद्ध राजौंद थाना में केस दर्ज किया गया है।

    शिकायत में बताया कि वह विधवा औरत है और उसके पास तीन बच्चे हैं। उसका बेटा सावन 24 जुलाई को घर से 500 रुपये लेकर गया था। शाम को वह घर पहुंची तो थोड़ी देर बाद सावन भी आ गया। सावन के मुंह और गले पर चोट के निशान थे।

    सावन ने बताया कि मनजीत और सुनील उसके साथ मारपीट कर पैसे छीन कर ले गए। वह बच्चों को साथ लेकर मनजीत के घर उलहाना देने के लिए गई थी। आरोपितों ने घर की छत से उन पर ईंटों से हमला कर दिया। उसकी बेटी को एक ईंट लगी।

    इसके बाद अन्य आरोपित भी डंडों लेकर आ गए। आरोपितों ने उसके बेटे सावन के सिर पर डंडों मारे जिससे वह बेहोश हो गया था। उसका भांजा शेखर आया और सावन को अस्पताल लेकर पहुंचा। राजौंद अस्पताल से सावन को रोहतक रेफर कर दिया गया था।

    खबरें और भी

    रोहतक में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया हुआ है और उसे अभी तक भी होश नहीं आया है। आरोपितों ने उसे और उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी हुई है। राजौंद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पीएसआई रवि को सौंप दी है।