Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म कर मारपीट का आरोप, दो पर केस दर्ज

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:17 PM (IST)

    करनाल के इंद्री क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें दो आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। ...और पढ़ें

    करनाल में बच्ची से दुष्कर्म और मारपीट का मामला।

    करनाल में बच्ची से दुष्कर्म और मारपीट का मामला।

    HighLights

    1. इंद्री में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और मारपीट

    2. दो आरोपी समीर और हर्ष पर मामला दर्ज किया गया

    3. मुनक में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, धमकी का आरोप

    जागरण संवाददाता, करनाल। इंद्री क्षेत्र के एक गांव में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि 26 जुलाई को वह और उसका पति घर से बाहर मेहनत-मजदूरी के लिए गए थे। इस दौरान उनकी बेटी घर पर अकेली थी।

    आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले समीर और हर्ष ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म व मारपीट भी की। जब वह आरोपित समीर के ताऊ को पूरी वारदात बताने गए तो उसने भी उनके साथ गाली-गलौज की। अब आरोपित के स्वजन भी दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    वहीं, मुनक थाना क्षेत्र के एक गांव में 12वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ पिछले करीब एक साल से आरोपित युवक छेड़छाड़ करता आ रहा था।

    वह स्कूल में ही लड़की के साथ अश्लील हरकतें करता था और आरोपित उसे बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देता था। बीती 4 मार्च को आरोपित अभिषेक अपने साथियों के साथ बाइक पर उनके मोहल्ले में आया। परिवार के लोगों ने आरोपितों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और झगड़ा कर हमला कर दिया।