करनाल में 12वीं छात्रा से छेड़छाड़, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने वाले युवक पर केस दर्ज
मुनक थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, युवक पर मामला दर्ज।
HighLights
12वीं की छात्रा से एक साल से छेड़छाड़
आरोपी ने छात्रा को जातिसूचक शब्द कहे, धमकाया
पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज
जागरण संवाददाता, करनाल। मुनक थाना क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। उसके साथ पिछले करीब एक साल से आरोपित एक युवक छेड़छाड़ करता आ रहा था।
वह स्कूल में ही लड़की के साथ अश्लील हरकतें करता था और लगातार उसे डराता-धमकाता था। उसे जातिसूचक शब्द भी कहता था और धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो बदनाम कर देगा और जान से मार देगा।
बीती 4 मार्च को आरोपित अभिषेक अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिलों पर उनके मोहल्ले में आया। परिवार के लोगों ने आरोपितों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और झगड़ा कर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई।