विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नूंह हिंसा में कांग्रेस का हाथ', विपक्षी दलों की बैठक पर खट्टर बोले- जनता के प्रयासों से फिर PM बनेंगे मोदी

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Thu, 31 Aug 2023 09:15 PM (IST)

Karnal News सीएम खट्टर ने नूंह हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। वहीं मनोहर लाल विपक्षी दलों की ...और पढ़ें

विपक्षी दलों की बैठक पर खट्टर बोले- जनता के प्रयासों से फिर PM बनेंगे मोदी
विपक्षी दलों की बैठक पर खट्टर बोले- जनता के प्रयासों से फिर PM बनेंगे मोदी

करनाल, जागरण संवाददाता: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महाराष्ट्र में विपक्षी दलों की बैठक पर कहा कि विपक्ष जो कुछ भी कर ले। जनता सब जानती है। जनता के दृढ़ संकल्प और प्रयासों से नरेन्द्र मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

वहीं नूंह हिंसा में कांग्रेस विधायक मामन खान के बयान दर्ज कराने के लिए पेश नहीं होने पर सीएम ने कहा कि वह पुलिस के पास जाते तो पुलिस उनसे जानकारी ले सकती थी। अब पुलिस देखेगी कि आगे क्या करना है। हम तो कहते ही रहे हैं कि इस मामले के पीछे कांग्रेस का हाथ है। प्रत्यक्ष रूप से भी यही दोहरा रहे हैं। इस मामले में पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।

साइक्लोथान रैली का किया आगाज

वीरवार शाम करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से वार्ता में कहा कि करनाल में शुक्रवार सुबह छह बजे प्रदेशस्तरीय साइक्लोथान रैली का आगाज हो रहा है। नशे के खिलाफ लगातार हरियाणा में अभियान चलाया जा रहा है। बड़े कष्ट के साथ कहना पड़ रहा है कि पंजाब के साथ लगते हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में युवा नशे के चंगुल में फंस रहे हैं।

नशे के खिलाफ अभियान चलाने का किया आह्वान

हमने प्रदेश की जनता से लेकर संतों तक से नशे के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया था। इसमें काफी लोगों ने सहयोग किया। सरकारी विभाग भी सहभागिता कर रहे हैं। ऐसे में गृह विभाग ने तय किया कि नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल यात्रा निकाली जाए।

यात्रा का समापन 25 सितंबर को होगा

सीएम ने कहा कि यात्रा का समापन 25 सितंबर को होगा। यात्रा में युवा, बच्चे, पुलिस, छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। युवा शक्ति जागृत होगी और उनका मानसिक व बौद्धिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि हमें ड्रग्स फ्री हरियाणा बनाना है।

इस मौके पर विधायक हरविंद्र कल्याण, रामकुमार कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मीडिया समन्वयक जगमोहन आनंद, डीसी अनीश यादव, एसपी शशांक सावन, निगम कमिश्नर अभिषेक मीणा आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।