Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल रेलवे ट्रैक पर टला बड़ा हादसा, जीआरपी की मुस्तैदी से बची यात्री की जान; स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

    Updated: Thu, 07 May 2026 03:29 PM (IST)

    करनाल रेलवे स्टेशन पर रात में जीआरपी ने एक व्यक्ति की जान बचाई जो रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। ...और पढ़ें

    करनाल रेलवे ट्रैक पर टला बड़ा हादसा (फोटो: जागरण)

    करनाल रेलवे ट्रैक पर टला बड़ा हादसा (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, करनाल। रात के 9 बजकर 20 मिनट का समय। जहां इस समय हर रोज रेलवे के बाहर आटो चालकों से लेकर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता था, वहीं बुधवार को स्टेशन के मुख्यद्वार से लेकर अंदर तक रेलवे स्टेशन सन्नाटे में डूबा दिखा।

    टिकट काउंटर पर ड्यूटी स्टाफ यात्रियों की टिकट लेने के लिए प्रतीक्षा करते दिखे तो वहीं टिकट काउंटर पूरी तरह खाली दिखा। जैसे ही रात का रिपोर्टर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो वहां पर प्लेटफार्म एक पर एकाध यात्री दिखाई दिया। रिपोर्टर प्लेटफार्म दो पर गया तो वहां पर बिहार जाने के लिए कुछ यात्री बैठे दिखे। स्टेशन पर नशेड़ियों की भीड़ दिखी। यात्री उनसे बचते नजर आए।

    इसी बीच अचानक जीआरपी की टीम स्टेशन पर पहुंची और यात्रियों के सामान की चेकिंग करने लगी, वहीं कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी हुई। जांच के दौरान एक युवक रेलवे ट्रैक क्रास करते हुए प्लेटफार्म पहुंचने लगा तो एक ट्रेन से आई, तो उसी समय जीआरपी इंचार्ज ने समय रहते रोककर उसकी जान बचा ली। अगर समय पर जीआरपी की टीम ऐसा नहीं करती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    वहीं, इसी दौरान कुछ यात्रियों ने पुलिस को बताया कि स्टेशन पर अक्सर नशेड़ी घूमते रहते हैं, जो आमजन को परेशान करते हैं और कई बार बद्तमीजी पर उतर आते हैं। खासकर रात के समय उनकी मौजूदगी से असुरक्षा का माहौल बन जाता है। इस दौरान जीआरपी ने ऐसी स्थिति में सुरक्षा का भरोसा दिया और तुरंत चौकी में सूचना देने की बात कही।

    खबरें और भी

    वहीं, जीआरपी टीम के मुताबिक, बार-बार मना करने के बावजूद लोग प्लेटफार्म क्रास करने से बाज नहीं आते, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि लगभग हर दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें कई बार गंभीर हादसे भी हो जाते हैं। रात के इस सन्नाटे में जहां यात्री अपनी मंजिल के इंतज़ार में जागते रहे, वहीं सुरक्षा और अव्यवस्था के सवाल भी लगातार उठते नजर आए।

    रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी देते हुए जीआरपी एएसआई सुनीता ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर शांति बनी रहे, इसको लेकर जीआरपी की टीम शेड्यूल अनुसार चेकिंग अभियान चलाती रहती है। ताकि यात्रियों के साथ कोई शरारती तत्व को अप्रिय घटना को अंजाम न दे पाएं।

    हालांकि जीआरपी, टुकड़ियां बनाकर दिन व रात में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाती रहती है, लेकिन कुछ दिन पहले हुई शंभू बार्डर के निकट बम ब्लास्ट से गश्त और तेज कर दी गई है। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो जाए।