करनाल में नशेड़ी बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से की हवाई फायरिंग, पिता ने दर्ज करवाया केस
नीलोखेड़ी के डाबरथला गांव में एक नशेड़ी बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से दो हवाई फायर किए। पिता की शिकायत पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज क ...और पढ़ें

नशेड़ी बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से किए दो हवाई फायर।
HighLights
नशेड़ी बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर किए।
डाबरथला गांव, नीलोखेड़ी में हुई यह घटना।
पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, करनाल। नीलोखेड़ी के गांव डाबरथला में एक नशेड़ी बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी दो नाली बंदूक से दो हवाई फायर कर दिए। गोलियों की आवाज सुनकर घर के सदस्य डर गए और जब वह छत पर गए तो देखा कि युवक के हाथ में बंदूक थी।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव डाबरथला निवासी सेवा सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपने खेत में मकान बनाया हुआ है और उसके पास लाइसेंसी दोनाली 12 बोर बंदूक है।
बंदूक के साथ 12 जिंदा कारतूस बेल्ट में डालकर ताले में सुरक्षित रखे हुए थे। उसका बेटा कुलदीप नशा करने का आदी है। उसने पीछे से बैड का ताला लोहे के पेचकस से तोड़ दिया और फिर बंदूक निकाली और फिर कारतूस डालकर घर की गैलरी में खड़ा होकर एक के बाद एक दो हवाई फायर किए।
घटना के बाद दोनों चले हुए कारतूस गैलरी में पड़े मिले। नीलोखेड़ी चौकी प्रभारी सुलतान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।