यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Politics: 'उनका मार्गदर्शन हमारे लिए जरूरी...', नाराजगी की अटकलों के बीच CM नायब सैनी ने की अनिल विज से मुलाकात
Haryana Politics 12 मार्च को हरियाणा की सियासत में बड़ा फेरबदल हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट समेत इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद हरियाणा में ...और पढ़ें

HighLights
- मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज अनिल विज से मुलाकात की
- उन्होंने पैर छूकर अनिल विज से आशीर्वाद लिया
- 12 मार्च के बाद से ही अनिल विज की नाराजगी की अटकलें तेज हो गईं
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Haryana Politics: हरियाणा में जजपा-भाजपा गठबंधन टूट जाने के बाद से ही भाजपा के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की नाराजगी की अटकलें तेज हो गईं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने अनिल विज से मुलाकात की।
उनका मार्गदर्शन हमारे लिए जरूरी
#WATCH अंबाला (हरियाणा): मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, "मैं आज अनिल विज जी से मिलने आया था क्योंकि ये हमारे वरिष्ठ नेता हैं और इनके मार्गदर्शन में ही हमें लोकसभा की 10 की 10 सीटें जीतनी है और हमें मिलकर काम को आगे बढ़ाना है। हम बहुमत के साथ 10 की 10 सीटें जीतेंगे।" pic.twitter.com/eEk3asAi0G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024
इस बीच नायब सैनी ने अनिल विज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विज के परिवारजन भी मौजूद रहे। वहीं प्रदेश नायब सैनी मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज अनिल विज जी से मिलने आया था क्योंकि ये हमारे वरिष्ठ नेता हैं और इनके मार्गदर्शन में ही हमें लोकसभा की 10 की 10 सीटें जीतनी है और हमें मिलकर काम को आगे बढ़ाना है। हम बहुमत के साथ 10 की 10 सीटें जीतेंगे।
नायब सैनी हमारे छोटे भाई: नायब सैनी
हालांकि, नाराजगी को लेकर अनिल विज पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि वह भाजपा से नाराज नहीं है। नायब सैनी को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमारे छोटे भाई हैं। उन्होंने कहा कि वह अच्छी सरकार चलाएंगे। नायब सैनी (CM Nayab Saini) जिसको मुख्यमंत्री बनाया है वह हमारा छोटा भाई है। हमें उम्मीद है कि वह बहुत बेहतरीन काम करेगा। सैनी सरकार अच्छे से चलेगी।
यह भी पढ़ें- Haryana News: पानीपत का अनुराग कोचिंग लेने गया था कोटा, बन गया टेररिस्ट; ऐसे शुरू हुआ आंतक का सफर
बता दें कि जब भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटा और नायब सैनी ने शपथ ग्रहण की तो उस दौरान भी विज समारोह में उपस्थित नहीं रहे। 12 मार्च को पर्यवेक्षकों की बैठक के दौरान भी वह बैठक से बाहर चले गए। ऐसे में अनिल विज की नाराजगी की अटकलें शुरू हो गई थीं।
खबरें और भी
दिल्ली CM केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बोले अनिल विज
वहीं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर अनिल विज (Anil Vij) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि सही मायनों में संस्थाएं अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाएं बिना किसी प्रभाव के अपना काम कर रही है।
जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि बीजेपी डर गई तो इसके जवाब में विज ने कहा कि बेवजह गिरफ्तारियां नहीं हो रही हैं। जांच एजेंसियां अपने अनुसार जांच कर रही हैं और सबूत कोर्ट के आगे रख रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इमरजेंसी के दौरान बेवजह लाखों लोगों को जेल में बंद कर दिया था। उनका क्या। बता दें कि बीते दिन आबाकारी नीति मामले में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) को गिरफ्तार कर लिया गया था।