Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले तीन दिन तक कई इलाकों में बारिश की संभावना

    By Pawan sharmaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 10:03 AM (IST)

    हरियाणा में बीते कई दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी लेकिन एक बार फिर मानसून की आंशिक सक्रियता से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा गतिविधि ...और पढ़ें

    हरियाणा में अगले तीन दिन तक कई इलाकों में बारिश की संभावना
    हरियाणा में अगले तीन दिन तक कई इलाकों में बारिश की संभावना

    HighLights

    1. हरियाणा में मानसून की सक्रियता से विभिन्न क्षेत्रों में हुई वर्षा
    2. अगले तीन दिन कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

    करनाल, जागरण संवाददाता: लंबे इंतजार के बाद मानसून की आंशिक सक्रियता से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा गतिविधियां देखी जा रही हैंं। सोहना, गुरुग्राम, झज्जर, बहादुरगढ़, बेर खास, सांपला, रोहतक, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, पानीपत, पंचकूला, असंध, घरौंडा, करनाल व इंद्री के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम श्रेणी की वर्षा रिकार्ड की जा रही हैं।

    हालांकि, इस स्थिति के बावजूद राज्य में सितंबर के पहले पखवाड़े में औसत वर्षा स्तर सामान्य से कम रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर मौसम आंशिक बादलवाही के साथ लगभग साफ और तेज उमस भरी गर्मी वाला रहेगा। 13 सितंबर से एक बार फिर वर्षा गतिविधियों का दौर शुरू हो सकता है।

    इन इलाकों में हुई बारिश

    वर्तमान मौसम प्रणाली के तहत औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब जैसलमेर, अजमेर से होकर गुजर रही है। गुनावहां से पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर पूर्वोत्तर खाड़ी तक बंगाल की दिशा में इसका प्रभाव देखा जा रहा है। राज्य में मौजूदा परिस्थितियों के चलते शनिवार को समालखा, गन्नौर, झिरका, पंचकूला, सोनीपत व पटौदी सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा गतिविधियां हुईं।

    यह भी पढ़ें:- Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर एक्टिव मानसून, दो दिन बारिश की संभावना; इन फसलों के लिए बेस्ट है मौसम

    कई इलाकों में वर्षा होने की संभावना

    इसी क्रम में अब तीन दिन की अवधि में राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी है। 12 सितंबर को मौसम शुष्क और हल्का रहने की संभावना है। इसके बाद राज्य में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम श्रेणी की वर्षा होने की संभावना है। इस बीच शनिवार को राज्य में सर्वाधिक 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान सिरसा और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस झज्जर में रिकार्ड किया गया।

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें:- Haryana: पहलवानों के मामले में हुई खाप पंचायत में हाथापाई की नौबत, बजरंग पूनिया के खिलाफ लगे नारे