यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर एक्टिव मानसून, दो दिन बारिश की संभावना; इन फसलों के लिए बेस्ट है मौसम
Haryana Weather Update हरियाणा के मौसम में बदलाव दौर अभी जारी रहेगा। लंबे इंतजार के बाद सितंबर के दूसरे सप्ताह में विभिन्न क्षेत्रों में मानसून की आंश ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा के मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा।
- प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिर से दिखने लग गई है।
- 9 और 10 सितंबर को कई स्थानों पर होगी हल्की से माध्यम बारिश होगी।
- 11 सितंबर को शुष्क रहेगा मौसम
करनाल, जागरण संवाददाता। Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में बदलाव दौर अभी जारी रहेगा। लंबे इंतजार के बाद सितंबर के दूसरे सप्ताह में विभिन्न क्षेत्रों में मानसून की आंशिक सक्रियता दिख रही है। इसके बावजूद राज्य में अगले दो सप्ताह तक बारिश का स्तर सामान्य से कम ही रहने का अनुमान है।
उमस से भरी गर्मी वाला रहेगा मौसम
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले दो सप्ताह तक अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) का स्तर सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना रहने की संभावना है। कुल मिलाकर मौसम में आंशिक बदलाव के साथ लगभग साफ व तेज उमस भरी गर्मी वाला ही रहेगा।
वहीं, मौसम के मिजाज में कायम इस उतार-चढ़ाव का असर फसलों पर भी पड़ना तय माना जा रहा है। इसे देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को वैकल्पिक फसलों पर ध्यान देने की सलाह दी है।
9 और 10 सितंबर को कई स्थानों पर होगी हल्की से माध्यम बारिश
वर्तमान मौसम प्रणाली के तहत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ रेखा (Monsoon Trough Line) अब जैसलमेर, कोटा, रायसेन व पेंड्रा रोड से होकर गुजर रही है। जमशेदपुर, दीघा और वहां से पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक प्रभाव है।
वहीं, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पछुआ हवा में एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी औसत धुरी समुद्र से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। इस आधार पर अब राज्य में नौ व 10 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (Light to Moderate Rain) की संभावना है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Haryana News : टाइगर के निशाने पर पुलिस के भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी, संपत्ति होगी अटैच
11 सितंबर को शुष्क रहेगा मौसम
11 सितंबर को मौसम शुष्क (Dry Weather) और हल्का रहने के आसार हैं। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस बीच शुक्रवार को राज्य में अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस तापमान हिसार व बालसमंद में रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में न्यूनतम तापमान करनाल में 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
धनियां, मूली व आलू की फसलों के लिए है बेहतर मौसम
मौसम के मिजाज में आ रहे बदलाव को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि वे करीब डेढ़-दो माह बाद आने वाले गेहूं बुआई सीजन से पहले कुछ वैकल्पिक फसलों को चुन सकते हैं। इनमें आलू से लेकर धनियां और मूली का विकल्प उनके लिए काफी बेहतर रहेगा।
वर्तमान मौसम परिस्थितियां दोनों ही फसल की बुवाई के लिए अनुकूल है। राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में धान की फसल को हुए नुकसान की भरपाई भी किसान धनिया व मूली की फसल लगाकर काफी हद तक पूरी कर सकते हैं। धनिया की फसल दो महीने में तैयार हो जाती है। मूली इससे भी कम समय लेती है। आलू की फसल भी किसानों के लिए मुनाफे का सौदा रहेगी।