Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: फिर होगी बारिश की एंट्री, दो दिन बाद झमाझम बरसेंगे बदरा; इन जिलों में होगी वर्षा

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 08:11 AM (IST)

    Haryana Weather Today प्रदेश में फिर से अब बारिश की एंट्री होने वाली है। 13 अक्टूबर यानी आज से एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। जिससे बारिश ...और पढ़ें

    हरियाणा में फिर से होगी बारिश की एंट्री (फाइल फोटो)
    हरियाणा में फिर से होगी बारिश की एंट्री (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हरियाणा में फिर होगी बारिश की एंट्री।
    2. दो दिन बाद झमाझम बरसेंगे बदरा
    3. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम

    जागरण संवाददाता, करनालथ। Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश में फिर से अब बारिश की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 13 अक्टूबर यानी आज से एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। जिससे बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    15 अक्टूबर से होगी बारिश

    पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 15 अक्टूबर को दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और उत्तर हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    वहीं, 16 अक्टूबर को राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, अक्टूबर का दूसरा सप्ताह भी वर्षा के लिहाज से लगभग सूखा ही गुजरा है।

    अक्टूबर में हुई कम बारिश

    मौजूदा सप्ताह में राज्य में इस अवधि के सामान्य वर्षा स्तर 2.6 एमएम की तुलना में केवल एक एमएम वर्षा हुई है। यह औसत स्तर से 62 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग ने इसे लार्ज डेफिशिएंट यानि राज्य में औसत वर्षा की दृष्टि से बड़ी कमी के रूप में आंका है। वहीं मानसून की विदाई के बाद शुरू हुए नए सीजन के लिहाज से इस अवधि के सामान्य वर्षा स्तर 5.6 एमएम की तुलना में केवल एक एमएम वर्षा को औसत से 82 प्रतिशत गिरावट के रूप में रेखांकित किया गया है।

    कुरुक्षेत्र में हुई अच्छी बारिश

    पूरे प्रदेश में कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर को छोड़कर शेष सभी जिलों में इस सप्ताह औसत वर्षा स्तर में सौ प्रतिशत गिरावट आंकी गई है। वहीं, अब ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में 15 और 16 अक्टूबर को राज्य में कुछ जगह गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

    खबरें और भी

    मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस सप्ताह राज्य में वर्षा की दृष्टि से सबसे अच्छी स्थिति कुरुक्षेत्र की रही, जहां इस अवधि के सामान्य वर्षा स्तर 1.9 एमएम की तुलना में 8.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई। यह औसत से 344 प्रतिशत अधिक है।

    कहां कितनी हुई बारिश

    अंबाला में इस अवधि के सामान्य वर्षा स्तर छह एमएसम की तुलना में 9.8 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। यह औसत से 64 प्रतिशत अधिक है, जबकि यमुनानगर में इस अविध के सामान्य वर्षा स्तर 6.5 एमएम की तुलना में 9.3 एमएम वर्षा हुई। यह जिले के औसत वर्षा स्तर में 44 प्रतिशत की वृद्धि है।

    इसके अलावा कैथल में इस अवधि के सामान्य वर्षा स्तर 1.1 एमएम की तुलना में 0.1 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। यह औसत से 87 प्रतिशत कम है। वहीं, करनाल सहित प्रदेश के अन्य सभी जिलों में इस अवधि के औसत वर्षा स्तर से सौ प्रतिशत कमी आंकी गई। तापमान की दृष्टि से राज्य में इस सप्ताह न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: मौसम की चाल में आएगा बदलाव, चार दिनों तक रहेगा शुष्क; रात के तापमान में होगी गिरावट

    अब कैसा रहेगा मौसम?

    एक और ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से उत्तर भारत में बारिश का अगला दौर 14 से 16 अक्टूबर के बीच देखने को मिल सकता है। इसी विक्षोभ के कारण बड़े पैमाने पर 17 से 20 अक्टूबर की अवधि में एक बार फिर हल्की वर्षा संभवना है। वहीं, इससे आगे की अवधि के लिए मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 19 अक्टूबर की अवधि में राज्य में औसत वर्षा स्तर सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

    20 से 26 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम

    अगले सप्ताह यानि बीस से 26 अक्टूबर के मध्य राज्य में वर्षा के लिहाज से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दोनों सप्ताह राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्तर सामान्य ही बना रहने के आसार हैं। इस बीच वीरवार को राज्य में सर्वाधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नारनौल और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस तापमान महेंद्रगढ़ व पानीपत के ऊझा में रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर झमाझम होगी बारिश; नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय