Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन साफ रहेगा मौसम, तीसरे दिन बूंदाबांदी के आसार; पढ़ें वेदर का पूरा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 08:16 AM (IST)

    Haryana Weather Today हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। हरियाणा में आज और कल यानी 11 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को मौसम ...और पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन साफ रहेगा मौसम, तीसरे दिन बूंदाबांदी के आसार
    Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन साफ रहेगा मौसम, तीसरे दिन बूंदाबांदी के आसार

    HighLights

    1. हरियाणा में दो दिन साफ रहेगा मौसम
    2. तीसरे दिन बूंदाबांदी के आसार
    3. 13 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
    4. दिन का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी कायम

    करनाल, ऑनलाइन डेस्क। Haryana Weather Today: हरियाणा में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। तड़के सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है तो वहीं, कभी-कभी हल्की बूंदाबांदी से भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बीते दिन भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं, अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

    दो दिन साफ रहेगा मौसम

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में आज और कल यानी 11 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, आगामी 13 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में दोबारा बदलाव देखने को मिल सकता हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में विक्षोभ सक्रिय होने से बूंदाबांदी होने के आसार जताए गए हैं।

    क्यों गर्म रहता है दिन का तापमान? 

    हरियाणा के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान गर्म रहता है, इसके पीछे की वजह पराली जलाना है। पराली जलाने से दिन के तापमान में गर्मी महसूस की जाती है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में गिरावट होगी।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: मौसम की चाल में आएगा बदलाव, चार दिनों तक रहेगा शुष्क; रात के तापमान में होगी गिरावट

    दिन का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी कायम

    10 दिन में राज्य में न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी ज्यादातर जिलों में इन दिनों सुबह हल्के कुहासे के साथ हल्की ठंड का अहसास किया जा रहा है। जबकि दिन का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी कायम है। रविवार को राज्य में सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान हिसार व नारनौल में रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पंचकूला में रिकॉर्ड किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  Nuh Violence: मोनू मानेसर को फिलहाल राहत नहीं, चार दिन की पुलिस रिमांड हुई पूरी; आज पटौदी कोर्ट में होगी पेशी