यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ऐसा हरियाणा देना है जहां बच्चे न रोएं, खेत बेचकर विदेश जा रहे युवा', राहुल गांधी बोले- सुबह ही क्यों जाना पड़ा करनाल
Rahul Gandhi Assandh Rally राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी काले कानून लाते हैं। जो किसानों के पास है वो भी छीन लेना चाहते हैं। अरबपतिय ...और पढ़ें

HighLights
- 'हर जगह भेदभाव हो रहा है'
- 'हम जातीय जनगणना कराकर रहेंगे'
- 'हरियाणा में कांग्रेस की आंधी है'
जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने आज (गुरुवार) करनाल के असंध से चुनावी रैली की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कार्यकताओं को मैं आजकल बब्बर शेर कहता हूं। बताएं मूड कैसा है? आजकल बदलता दौर है। सब तकनीक से जुड़े हैं।
मैं कुछ दिन पहले अमेरिका के टेक्सास गया था। वहां हरियाणा के युवाओं से मिला। उसका वीडियो आप जरूर देखें। हरियाणा से 15-20 हजार लोग अमेरिका में हैं। फिर वहां में कुछ लोगों से मिला। उनसे पूछा अमेरिका कैसे पहुंचे। तो डोंकी के बारे मे पता चला।
हमें बताया गया कि उन लोगों ने रास्ते में अनेक यातनाएं झेलीं। माफिया ने अनेक बार हमें लूटा। खतरनाक रास्तों से सफर तय किया। अमेरिका के लिए कितना पैसा खर्च किया? पता चला कम से कम 35 लाख रुपये। किसी ने खेत बेचा तो किसी ने ब्याज पर पैसा लिया।
'हरियाणा में कुछ नहीं बचा'
उनसे कहा कि 50 लाख रुपए से तो हरियाणा में बिजनेस कर लेते। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमारे लिए कुछ नहीं बचा है। उनके लिए सब दरवाजे बंद हैं। मैंने सोचा कि इन युवाओं की ये हालत तो इनके बच्चों का क्या हाल होगा। वे अपने परिवार से नहीं मिल पाते हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि हमारे परिवार से 5 मिनट जरूर मिलना। हम उन्हें वीडियो कॉल करते हैं तो वे मानते नही हैं कि हम ठीक हैं।
खबरें और भी
'कांग्रेस सबके आंसू पोंछेगी'
मैं सुबह सवेरे करनाल के गांव आया। मीडिया के मित्रों से मिलना नहीं चाहता था, इसलिए सुबह-सुबह पहुंचा था। मैं परिवार से मिला। जब वहां से वीडियो कॉल की तो गांव से पिता से बात करता छोटा सा बच्चा चीख पड़ा। मैं बहुत भावुक हो गया। हरियाणा सरकार ने परिवारों को बरबाद कर दिया। कांग्रेस सबके आंसू पोंछेगी। पीएम मोदी और हरियाणा सरकार ने सिस्टेमेटेक्ली रोजगार खत्म किए हैं।
'बहनों का यौन शौषण होता है'
पीएम मोदी काले कानून लाते हैं। जो किसानों के पास है, वो भी छीन लेना चाहते हैं। अरबपतियों का कर्ज माफ कर दिया। हरियाणा में ड्रग समस्या बढ़ रही है। किसी को सजा नहीं होती। आपको नोटबंदी और जीएसटी से मारते हैं। छोटे बिजनेस खत्म कर देना चाहते हैं।
चाइनीज कंपनियों के भारतीय पार्टनर देखिएगा कौन हैं। बच्चों के पापा उनसे दूर हैं। बजरंग पूनिया यहां बैठे हैं। वे और उनके जैसे युवा कड़ी साधना कर रहे हैं। वे भारत के लिए गोल्ड मेडल लेना चाहते हैं। इनकी बहनों का यौन शौषण होता है। पर उसके खिलाफ कुछ नहीं होता।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'बड़े-बड़े दावे करने वाले कांग्रेस के लाउडस्पीकर हो गए कमजोर', 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में PM मोदी का हमला
'इसलिए हमने जातीय जनगणना की बात उठाई'
मुझे ऐसा हरियाणा देना है जहां बच्चे न रोएं। महिला शक्ति योजना चलाएंगे। युवाओं को 2 लाख खाली पदों पर नौकरी देंगे। किसानों को बीमे का पैसा देंगे। गरीबों को 100 गज के प्लॉट, घर के लिए पैसा और 300 यूनिट बिजली देंगे। बीजेपी के लोग संविधान पर हमला कर रहे हैं।
सब संस्थाओं को आरएसएस के हवाले कर दिया। आप लिस्ट निकालें। न ओबीसी न दलित किसी को नुमायंदगी नहीं देते। हर जगह अपने लोग बिठा दिए। इसलिए हमने जातीय जनगणना की बात उठाई। ये जायज बात है। सच्चाई सामने नहीं लाने देना चाहते।
'हरियाणा में कांग्रेस की आंधी'
अडानी का बिजनेस चलवा रहे हैं। 250 बड़ी कंपनियों पर इनका कब्जा। हर जगह भेदभाव हो रहा है। ये हिंदुस्तान की सच्चाई है। मैंने संसद में कहा कि आप करो ना करो हम जातीय जनगणना कराकर रहेंगे। हरियाणा एक साथ लड़ेगा। हरियाणा में कांग्रेस की आंधी है।
हम स्वीप करने जा रहे हैं। आप मुझसे जो संसद में जो कहलवाना चाहते हैं मैं कहूंगा। आपसे दिल का रिश्ता है। मैं मोदी जी की तरह झूठ की राजनीति नहीं करता। सबको एकजुट होना है ताकि देव जैसे बच्चे न रोएं।