Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'डॉक्टर और अधिकारियों के बच्चों को आरक्षण का लाभ देना उचित नहीं', करनाल में बोले मनोहर लाल खट्टर

    Updated: Mon, 25 May 2026 08:07 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में आरक्षण पर कहा कि इसका लाभ जरूरतमंदों को मिले, डॉक्टर व अधिकारियों के बच्चों को नहीं। ...और पढ़ें

    करनाल दौरे पर रहे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (फोटो: जागरण)

    करनाल दौरे पर रहे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल प्रवास पर रहे। उन्होंने आरक्षण और क्रीमी लेयर के मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए और डॉक्टर, अधिकारियों जैसे सक्षम परिवारों के बच्चों को इस प्रकार की सुविधा देना उचित नहीं माना जा सकता।

    पत्रकारों से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी को सही संदर्भ में समझने की आवश्यकता है। यह विषय क्रीमी लेयर से जुड़ा है और सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्यों व विधायिकाओं को यह तय करने का अधिकार बताया है कि किसको यह सुविधा दी जाए और किसको नहीं।

    आरक्षण का लाभ उन्हीं लोगों तक पहुंचना चाहिए, जिन्हें वास्तव में जरूरत है। डाक्टर अधिकारियों के परिवार सामान्यत: तौर पर संपन्न और उच्च स्तर के होते हैं। ऐसे परिवारों के बच्चों को अलग से आरक्षण का लाभ देना अच्छी बात नहीं है और उन्हें स्वयं भी इस प्रकार की सुविधाओं से पीछे हटना चाहिए।

    पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी को बताया वैश्विक संकट का असर

    पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष के हमलों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह केवल भारत की समस्या नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का परिणाम है। उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी तनाव, ईरान और अमेरिका के बीच टकराव व तेल आपूर्ति प्रभावित होने को इसका प्रमुख कारण बताया।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि कई देशों में तेल की कीमतों में 50 से 100 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, जबकि भारत में बढ़ोतरी सीमित है। उनके अनुसार यदि पूरा बोझ सरकार अपने ऊपर ले लेगी तो इसका असर बजट और विकास कार्यों पर पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने भी लोगों से तेल की खपत कम करने और वाहनों का सीमित उपयोग करने की अपील की है ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहे।

    आवास योजना की राशि जल्द जारी होने का भरोसा

    हरियाणा में जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ नहीं मिलने संबंधी सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राशि उपलब्ध करा दी गई है। प्रदेश सरकार का हिस्सा जमा होते ही लाभार्थियों के खातों में धनराशि जारी कर दी जाएगी।