करनाल में 50 रुपये के विवाद में गंडासी से हमला, वारदात के बाद से एक युवक लापता; परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
करनाल के मुगल माजरा गांव में 50 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े में एक युवक पर गंडासी से हमला किया गया और वह लापता हो ग ...और पढ़ें
-1779530553023_m.webp)
50 रुपये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर गंडासी से हमला।
HighLights
50 रुपये के लेन-देन पर हिंसक विवाद हुआ
युवक राहुल पर गंडासी से हमला किया गया
हमले के बाद राहुल लापता, पुलिस जांच जारी
जागरण संवाददाता, करनाल। मुगल माजरा गांव में महज 50 रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। हेयर सैलून पर बाल कटवाने के बकाया पैसों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
मारपीट की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि झगड़े के बाद एक युवक लापता हो गया है। परिवार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
स्वजन के अनुसार विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब कुछ लड़कों और सैलून संचालक के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में घायल युवक ने घर पहुंचकर पूरी घटना राहुल को बताई। इसके बाद राहुल बाइक पर सवार होकर आरोपितों के पास पहुंचा और मारपीट का कारण पूछा।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस तेज हो गई। आरोप है कि दीपक और उसके साथियों ने राहुल को घेर लिया और उस पर गंडासी से हमला कर दिया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल प्रवीन ने बताया कि वह एक्टिवा पर वहां से गुजर रहा था।
उसने राहुल को पिटते देखा तो बीच-बचाव की कोशिश की। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद से राहुल का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार का कहना है कि उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इससे घरवालों की चिंता बढ़ गई है।
खबरें और भी
मामले की शिकायत कुंजपुरा पुलिस थाने में दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और लापता युवक की तलाश की जा रही है।