Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा: बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर, परिवार ने कहा था- 'खून के बदले खून चाहिए'

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:57 AM (IST)

    करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। परिजनों की 'खून के बदले खून' की मांग के बाद हुए इस एनकाउंटर में हर्ष ...और पढ़ें

    करनाल में बीरू की हत्या करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर  (जागरण)

    करनाल में बीरू की हत्या करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर (जागरण)

    HighLights

    1. करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपी मुठभेड़ में ढेर

    2. पुलिस की गोलीबारी में हर्ष नीलोखेड़ी और बीरबल की मौत

    3. परिजनों ने 'खून के बदले खून' की मांग पर किया प्रदर्शन

    जागरण संवाददाता, करनाल। भगवाड़िया गैस एजेंसी के पास बुधवार रात को बीरू वाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया और गुरुवार देर रात बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया गया।

    करनाल में वीरवार देर रात गांव घोगरिपुर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस बीच पुलिस की गोलीबारी में बदमाश घायल हो गए। देर रात दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हर्ष नीलोखेड़ी और कैथल के गांव मटरवा खेड़ी के बीरबल के रूप में हुई है।

    veeru_hatyakands

    समाना नाम से युवक ने ली मर्डर की जिम्मेदारी

    बीरू वाल्मीकि की मर्डर की जिम्मेदारी शूटर समाना नाम से युवक ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी। पोस्ट में हत्या का उसने कारण बताया कि इंस्टाग्राम पर बहस के कारण ही बीरू वाल्मीकि की हत्या की गई। वहीं, एक अन्य पोस्ट में दो अलग-अलग गैंग के बदमाशों ने भी इसकी जिम्मेदारी ली।

    परिवार ने दिया धरना-प्रदर्शन

    वहीं, आरोपितों की एंकाउंटर की मांग को लेकर परिवार ने आंबेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया।

    विधायक जगमोहन आनंद व डीएसपी संदीप कुमार भी स्वजनों को मनाने में कामयाब नहीं हुए। बड़ी संख्या में समाच के लोगों ने मुर्दाघर के बाहर धरना दिया। सभी ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की।

    encounter

    पत्नी ने कहा- खून के बदल खून चाहिए

    बीरू वाल्मीकि की सात महीने पहले ममता से शादी हुई थी। अभी उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। हाथों में मेहंदी लगाए और जूड़ा पहने ही पत्नी धरने पर बैठी।

    पत्नी ने कहा कि बीरू हरिद्वार जाने की बात कह रहा था, भगवान उसे सच में ही ले गया। पत्नी ने कहा कि कि हमें खून के बदले खून चाहिए। जब तक बदमाशों का इंकाउंटर नहीं होता वे शव नहीं उठाएंगे। 


    खबरें और भी