Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '50 लाख दो, नहीं तो पूरा परिवार उड़ा दूंगा...', हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर के बेटे को धमकी, मचा हड़कंप

    Updated: Tue, 12 May 2026 10:15 PM (IST)

    हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेदपाल के बेटे, भाजपा नेता विजय पाल को विदेशी नंबर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। ...और पढ़ें

    हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर के बेटे को धमकी (File Photo)

    हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर के बेटे को धमकी (File Photo)


    HighLights

    1. भाजपा नेता विजय पाल को 50 लाख की रंगदारी मांगी गई।

    2. विदेशी नंबर से हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी मिली।

    3. करनाल पुलिस में शिकायत दर्ज, जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर स्वर्गीय चौधरी वेदपाल के बेटे वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट विजय पाल को विदेशी नंबर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

    पैसे नहीं देने की एवेज में हेंड ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी भी दी गई है। एडवोकेट विजय पाल ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी है। उनका कहना है कि परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट विजय पाल ने बताया कि सोमवार रात को उसके व्हाट्सअप पर विदेशी नंबर से चार बार काल आई। दो काल वह उठा नहीं पाए। तीसरी काल पर जब उन्होंने बात की तो उस व्यक्ति ने कहा कि वह बराड़ बोल रहा है और पुलिस से जाकर मेरे बारे में पूछ लेना। 50 लाख रुपये दे दो, नहीं तो हेंड ग्रेनेड से घर सहित पूरे परिवार को उड़ा दूंगा। इतना ही नहीं उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि पिछले कई दिनों की उसकी रेकी भी की जा रही है।

     

    उन्होंने फोन को कट किया तो उसने दोबारा चौथी बार काल कर फिर धमकी दी कि पुलिस के पास जाना है जो जाकर देख ले। एडवोकेट विजय पाल ने बताया कि दो दिन पहले भी रात को उसके घर के बाद एक काले रंग की गाड़ी में कुछ अज्ञात व्यक्ति खड़े थे। इस बारे में वह पुलिस को पहले भी शिकायत दे चुके हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने का कि वह इस मामले में सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से भी मिलेंगे।