करनाल असंध हाईवे पर स्कॉर्पियो सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश में हमले का आरोप पुलिस जांच में जुटी
करनाल असंध नेशनल हाईवे पर जयसिंहपुर के पास एक स्कॉर्पियो सवार दो व्यक्तियों पर पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाई गई। ...और पढ़ें
-1785465601632_m.webp)
करनाल असंध हाईवे पर स्कॉर्पियो सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग (जागरण फोटो)
HighLights
करनाल असंध हाईवे पर स्कॉर्पियो सवारों पर हमला
गाड़ी पर दो राउंड फायरिंग, टायर और बोनट पर लगी गोली
पुरानी रंजिश के चलते हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, करनाल। देर रात करनाल असंध नेशनल हाईवे 709 ए पर गांव जयसिंहपुर के नजदीक हवेली के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी सवार दो व्यक्तियों पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। दो राउंड फायर किए गए है। एक गोली गाड़ी के पिछले टायर में लगी है तो दूसरी बोनट पर लगी।
गाड़ी में हैप्पी घरौंडा और सेंकी उर्फ तरुण वासी सीएचडी करनाल सवार थे। सूचना के बाद डीएसपी गोरखपाल राणा, थाना प्रभारी राजेश कुमार और सीआईए की टीमें पहुंची। छानबीन शुरू कर दी गई है। हैप्पी ने आरोप लगाया है कि मनदीप सिंह बाजवा वासी अरडाना और अमृतपाल उर्फ खारा ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया है।