Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karnal Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस के गढ़ में कमल खिला BJP की हुई मनोहर जीत, पूर्व CM की इतने मतों से हुई जीत

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:01 PM (IST)

    करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को भारी मतों से शिकस्त दी है। हरियाणा म ...और पढ़ें

    Karnal Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस के गढ़ में कमल खिला BJP की हुई मनोहर जीत
    Karnal Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस के गढ़ में कमल खिला BJP की हुई मनोहर जीत

    प्रदीप शर्मा, पानीपत। लोकसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस के गढ़ में कमल खिलाकर मनोहर जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस के कब्जे वाली इसराना व समालखा विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा ने जीत के लिए अथक प्रयास किए, जिसका फायदा भी मिला। भाजपा जीत का परचम लहराने में सफल रही है।

    दोनों विधानसभा कांग्रेस का गढ़ होने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को यहां से करीब 25 हजार से ज्यादा मतों से मात दी। हालांकि इन विधानसभा सीटों पर दिव्यांशु की लीड के कयास इसलिए लगाए जा रहे थे, उम्मीद लगाई जा रही थी कि यहां से कांग्रेस विधायकों का समर्थन उसे मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लोगों ने भाजपा को अपना जनादेश दिया है।

    इसलिए कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब हुई भाजपा

    समालखा विधानसभा कांग्रेस के खाते में है। लेकिन यहां से विधायक धर्मसिंह छौक्कर काफी समय से सक्रिय नहीं है। इसका सीधा फायदा भाजपा को मिला। मतगणना के शुरूआती चरण में यहां कांग्रेस को बढ़त तो मिली, लेकिन ज्यादा देर तक यह बढ़त नहीं टिक पाई। 17 राउंड की मतगणना आते-आते इस विधानसभा से जीत का मार्जिन 18337 मतों तक पहुंच गया।

    इसराना में लीड का सबसे कम मार्जिन रहा

    इसी प्रकार इसराना विधानसभा भी कांग्रेस के खाते में है। यहां से कांग्रेस विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि विधायक हैं। लेकिन, बलबीर जनमत को कांग्रेस के पक्ष में लाने में कामयाब नहीं हो पाए।

    पानीपत की चारों में इसराना इकलौता ऐसा विधानसभा क्षेत्र जहां पर भाजपा को बढ़त बनाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। आखिरी दिनों में यहां पर भाजपा के पक्ष में माहौल बना। चूंकि यहां से कांग्रेस विधायक सक्रिय रहे, इसलिए यहां पर भाजपा की जीत का मार्जिन 6770 मिल पाया।

    खबरें और भी

    शहरवासियों ने जताया मनोहर पर अटूट भरोसा

    पानीपत के लोगों ने मनोहर लाल पर फिर से अटूट भरोसा जताया है। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से मनोहर लाल को रिकार्ड 58832 मतों की लीड मिली। वहीं पानीपत ग्रामीण सीट भी भाजपा के कब्जे में हैं।

    यहां से महीपाल ढांडा मंत्री हैं। जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिला। यहां से भी भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल 47690 मतों की रिकार्ड लीड हासिल करने में कामयाब हो पाए। जिसको कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा भेदने में कामयाब नहीं हो पाए।